विधानसभा चुनाव के लिए JLKM की तीसरी सूची जारी, देवेंद्र नाथ महतो यहां से लड़ेंगे चुनाव

धनबाद. खबर झारखंड की सियासत से है। विधानसभा चुनाव के लिए JLKM ने तीसरी सूचि जारी कर दी। इसमें 7 सीटों पर उमीदवारों की घोषणा की गयी है। साथ ही पार्टी ने आम आदमी को टिकट देने का ऐलान किया।

JLKM की तीसरी सूची जारी

तीसरी सूची में जेएलकेएम ने सिल्ली से देवेंद्र नाथ महतो, घाटशिला से रामदास मुर्मू, पोटका से भगीरथ हांसदा, महागामा से जवाहर लाल यादव, जमशेदपुर पूर्वी से तरुण कुमार डे, परैया हाट से प्रवीण कुमार डे, जरमुंडी से राजीव कुमार को टिकट दिया है।

बता दें कि, झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा होने से पहले ही झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) सुप्रीमो जयराम महतो ने अपनी पार्टी से छह सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी थी। सूची के अनुसार, जयराम महतो डुमरी से, जबकि जमुआ से रोहित कुमार दास, राजमहल से मोतीलाल सरकार, तमाड़ से दमयंती मुंडा, सरायकेला से प्रेम मार्डी और छतरपुर से प्रीति राज चुनाव लड़ेगी।

बता दें कि, महाराष्ट्र के साथ झारखंड में भी विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। झारखंड में दो चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी और यहां भी काउंटिंग 23 नवंबर को होगी। दोनों राज्यों में विधानसभा का परिणाम में 23 नवंबर को आएगा।

Ramgarh Road Accident: बारलोंग के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रक और...

रामगढ़-बोकारो मार्ग पर बारलोंग के पास ट्रक और पिकअप की भीषण टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई। कई लोग गंभीर रूप से...

JSSC Recruitment 2026: 326 पदों पर निकली भर्ती, 20 जुलाई से...

जेएसएससी ने झारखंड इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के लिए 326 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई से 19 अगस्त...

Jharkhand Teacher Recruitment 2026: 1042 सहायक आचार्यों को 29 जून को...

झारखंड में 1042 सहायक आचार्यों को 29 जून 2026 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नियुक्ति पत्र देंगे। खेलगांव में आयोजित समारोह में प्राथमिक और मध्य...