रांची. भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में चुनाव आयोग पहुंचा। इस दौरान प्रतिनिधिमांडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार से मुलाकात की और मांग की कि 14 और 15 अक्टूबर 2024 को राज्य में जितनी भी ट्रांसफर पोस्टिंग हुई है, इनकी सूची मंगाई जाए और उसको सार्वजनिक किया जाए। साथ ही सभी अधिकारी-पदाधिकारी, जिनकी तबादला-पदस्थापना हुई है, उनका तबादला रद्द किया जाए और उनको चुनाव कार्य से दूर रखा जाए।
भाजपा ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन
सुधीर श्रीवास्तव ने बताया एक तरफ दिल्ली में चुनाव आयोग झारखंड चुनाव की घोषणा कर रहा था, दूसरी तरफ सरकार तबादले पर तबादले कर रही थी। स्वस्थ, निष्पक्ष माहौल में चुनाव कराने के लिए इस तबादला को रद्द करना आवश्यक है। ट्रांसफर पोस्टिंग की सूची भी प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को दिया है। बहुत से तबादलों की सूची में अधिसूचना की तारीख 14 अक्टूबर एवं बहुत समय 15 अक्टूबर लिखा हुआ।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से तबादले हो रहे हैं, उसे सरकार की मंशा स्पष्ट है कि येन केन प्रकरण वह चुनाव जीतना चाहती है। सरकार की इस मंशा को बेनकाब करने के लिए प्रतिनिधि मंडल ने साक्ष्य के साथ चुनाव आयोग में ज्ञापन दिया है।


















