Koderma : दो ट्रकों के बीच आमने-सामने भिड़ंत, दो गंभीर…

Koderma : कोडरमा घाटी के नवमा माईल में भीषण सड़क दुर्घटना घटी है जहां दो ट्रकों के बीच भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि घाटी के ढलान पर एक कोयला लदी ट्रक ब्रेक डाउन होने के कारण पहले से खड़ी थी इसी दौरान घाटी के विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रक का ब्रेक फेक हो गया और ट्रक अनियंत्रित होकर पहले से खड़ी ट्रक से भिड़ गई।

ये भी पढ़ें- Ranchi : सीपीआई का ऐलान, इतने सीटों पर विधानसभा चुनाव लडे़गें… 

Koderma : वाहनों की लगी लंबी कतार

घटना में दोनों ट्रक के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घाटी में आवागमन बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद कोडरमा पुलिस मौके पर पहुँची और दोनों ट्रक के चालको को कड़ी मशक्क्त के बाद गाड़ी से बाहर निकाल कर सदर अस्पताल भेजवाया जिसके बाद पुलिस ने किराण की मदद से दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से किनारे हटवाया और घाटी में परिचालन शुरू करवाया।

ये भी पढ़ें- Dumka : चूड़ी की दुकान में लगी भीषण आग, करोड़ों के सामान जलकर खाक… 

बता दें कि 18 किलोमीटर की लंबी कोडरमा घाटी का नवमा माईल इलाका एक्सिडेंटल जोन के रूप में चिन्हित हो रहा हैं।कोडरमा घाटी में आए दिन सड़क दुर्घटना में किसी न किसी की जान चली जा रही हैं। घाटी का नवमा माईल का इलाका काफी खतरनाक हैं। यहां घाटी की सड़कें काफी घुमावदार और ढलान है जिससे होकर गुजरने वाले वाहन चकमा खाकर अपना संतुलन खो जाते हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं।

कोडरमा से अमित कुमार की रिपोर्ट—

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...