Advertisment

बैंक लूटने आए अपराधियों से गार्ड की भिड़ंत, मारी गोली

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र स्थित पंजाब नेशनल बैंक में दिनदहाड़े लूटपाट कर करने पहुचे अपराधी को गार्ड ने बैंक में जाने से रोक दिया। विरोध करने पर अपराधियो ने गार्ड को गोली मार दिया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि कांटी नगर परिषद क्षेत्र के कांटी ओवरब्रिज के नजदीक स्तिथ पंजाब नेशनल बैंक में दिनदहाड़े डेढ़ बजे के आसपास बेखौफ पांच अपराधियों के द्वारा लूटपाट करने की कोशिश की गई है।

वहीं घटना को अंजाम देने पहुंचे अपराधियों ने बैंक गॉर्ड के विरोध करने पर उसे गोली मार दिया है। गार्ड को पैर में गोली लगी है। गार्ड की हालत नाजुक बताई जा रही हैं। हालांकि गार्ड की सूझबूझ से बैंक लूटने से बच गई। गार्ड अपनी जान पर खेलकर लूट होने से बचा लिया। बताया जाता हैं कि काफी भीड़-भाड़ और व्यस्त चौराहे वाले इलाके में दिनदहाड़े हुए इस तरह की घटना घटित होने के बाद कांटी क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है।

वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सिटी एसपी अवधेश दीक्षित दल बल के साथ पहुचकर छानबीन किया। सिटी एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि बैंक लूटने से बच गई है। अपराधी गार्ड को गोली मार दिया। गार्ड को पैर में गोली लगी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।

संतोष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Crime: नाबालिग के अपहरण के आरोप में युवक की पीट-पीटकर...

झारखंड के टंडवा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में ग्रामीणों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पिता भी घायल,...

Food Price Update: 5 महीने में दाल और खाद्य तेल सबसे...

28 फरवरी से 3 अगस्त 2026 के बीच 16 में से 15 प्रमुख खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़े। दाल और खाद्य तेल में सबसे...

Railway RAC Rule: अब RAC यात्रियों को भी मिलेगा पूरा Bedroll...

रेलवे बोर्ड ने नया आदेश जारी कर एसी कोच में RAC टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी पूरा बेडरोल किट देने का...