शादीशुदा महिला से प्यार में गई थी सोनू की जान

Gaya- पुलिस ने विष्णुपद थाना क्षेत्र में सोनू कुमार की हत्या मामले का उद्भेदन कर दिया है. बताया जा रहा है कि मृतक सोनू कुमार गुप्ता एक शादी शुदा महिला से संबंध था. इसके कारण मंगल धोबी ने कई बार सोनू को समझाने की कोशिश की. दोनों में  तू-तू-मैं-मैं भी हुआ था. एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी गई थी.

इसके बाद मंगल धोबी ने सोनू की गला रेत कर हत्या कर दी. मंगल धोबी के पड़ोसी सिन्टु कुमार को इस मामले में गिरफ्तार किया है.

सिटी एसपी राकेश कुमार ने बताया कि विष्णुपद थाना क्षेत्र में सेवादल रोड पर एक अज्ञात युवक की लाश मिली थी. मृतक का गला रेता और पेट में चाकू लगा हुया था. पुलिस ने जब मामले की तहकीकात शुरु की तो पता चला कि मृतक सोनू कुमार गुप्ता सुर्य कुंड का रहने वाला है और पेशे से पंजाब नेशनल बैंक के समीप फ़ास्ट फ़ूड का दुकान चलाता है. कांड के उद्भेदन के लिए एक विशेष टीम का गठन कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली.

रिपोर्ट- राममूर्ति

 

NEET Re-Exam 2026: फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में प्रमोद...

 NEET री-परीक्षा 2026 में फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में EOU ने लखीसराय के प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले में 27...

Sahibganj News: पाकिस्तानी और नेपाली नोटों के साथ बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार,...

 साहिबगंज के करमटोला स्टेशन के पास ब्रह्मपुत्र मेल से बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार हुआ। उसके पास से पाकिस्तानी और नेपाली मुद्रा, मोबाइल व टिकट बरामद...

JHTET 2026: झारखंड में 5.60 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ा बदलाव,...

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर 2026 को होगी। करीब 5.60 लाख अभ्यर्थियों को प्री-प्रिंटेड OMR शीट मिलेगी। इससे पारदर्शिता और परीक्षा प्रबंधन बेहतर...