धारदार हथियार से गला रेतकर युवक की हत्या

गया : बिहार के गया शहर में एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई. घटना गया शहर के विष्णुपद थाना क्षेत्र के सेवा दल मोहल्ला की है. मृतक की पहचान 26 वर्षीय सोनू कुमार गुप्ता के रूप में हुई है. जो दक्षिण दरवाजा मोहल्ले में परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था. वह चांदचौरा मोहल्ला स्थित पंजाब नैशनल बैंक के सामने एमआर फास्ट फूड नाम से दुकान चलाता था.

घटना को लेकर परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है. मृतक के छोटे भाई करण कुमार ने बताया कि सोनू बीती रात सेवा दल मोहल्ले में मंगल नामक युवक के साथ मोमो दुकान पर मोमो खा रहा था. इसी क्रम में किसी ने उसे फोन कर गली में बुलाया और उसकी गला रेतकर हत्या कर दी. इसकी सूचना पुलिस को दी गई.

मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई. लेकिन पुलिस हत्यारों को पकड़ने में दिलचस्पी नहीं दिखा रही है. लास्ट कॉल करने वाले व्यक्ति के बारे में पता लगाने को कहा जा रहा है, लेकिन पुलिस टालमटोल कर रहे हैं.

वहीं घटना कि सूचना मिलते ही सिटी डीएसपी पीके साहू एवं विष्णुपद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया. सीटी डीएसपी पीके साहू ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी. घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है.

रिपोर्ट : राममूर्ति पाठक

फंदे से झुलता मिला नवविवाहिता का शव, दहेज के लिए हत्या का आरोप

NEET Re-Exam 2026: फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में प्रमोद...

 NEET री-परीक्षा 2026 में फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में EOU ने लखीसराय के प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले में 27...

Sahibganj News: पाकिस्तानी और नेपाली नोटों के साथ बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार,...

 साहिबगंज के करमटोला स्टेशन के पास ब्रह्मपुत्र मेल से बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार हुआ। उसके पास से पाकिस्तानी और नेपाली मुद्रा, मोबाइल व टिकट बरामद...

JHTET 2026: झारखंड में 5.60 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ा बदलाव,...

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर 2026 को होगी। करीब 5.60 लाख अभ्यर्थियों को प्री-प्रिंटेड OMR शीट मिलेगी। इससे पारदर्शिता और परीक्षा प्रबंधन बेहतर...