हिंदू स्वाभिमान यात्रा पहुंची पूर्णिया, कार्यकर्ताओं ने गिरिराज का किया स्वागत

पूर्णिया : हिंदू स्वाभिमान यात्रा के तीसरे दिन रविवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पूर्णिया पहुंचे। जहां हिंदू संगठनों के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पूर्णिया के पॉलिटेक्निक स्थित भगवान भोले के मंदिर में रुद्राभिषेक किया और हवन किया। केंद्रीय मंत्री ने हिंदू स्वाभिमान पर पूर्णिया में आयोजित कई विभिन्न कार्यक्रम में सम्मलित हुए। मौके पर गिरिराज सिंह ने कहा कि राजद और कांग्रेस बिहार सहित पूरे देश में गृह युद्ध करवाना चाहता है। हिंदू भाइयों और बहनों को जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है।

हिन्दू स्वाभिमान यात्रा का मकसद हिन्दू भाई बहनों को जगाना है कि आप अपने धर्म और कर्त्तव्य के प्रति ईमानदार रहे। इसी उद्देश्य से हिंदुओं में जागरण पैदा करने के लिए यह यात्रा निकाली गई है। वहीं जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की सचिव ममता सहगल ने बताया कि पूरे देश में एक वर्ग के पास दो बच्चे हैं। वहीं दूसरे के पास आठ-आठ बच्चे हैं और वहीं सबसे ज्यादा सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। इसके लिए कानून बनना चाहिए।

यह भी देखें :

युवतियां ही नहीं युवक भी लव जिहाद का शिकार हो रहे हैं – गिरिराज सिंह

वहीं रथ जिला स्कूल पहुंचते ही सभा में तब्दील हो गई। मौके पर सभा को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि पूर्णिया के सांसद कहते है कि दो घंटे में विश्नोई का साम्राज्य खत्म कर देंगे। लेकिन विश्रोई के सवाल पर पत्रकारों को ही डाट दिया। उन्होंने कहा है कि मेरे लाश पर हिंदू स्वाभिमान यात्रा होगी तो पूर्णिया छोड़ कर निकल क्यों गए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में एक भी मुसलमान भाजपा को वोट नहीं दिया और आगे भी नहीं देगा। उन्होंने कहा कि आप लोगों को सजग करने आए हैं कि आने वाली नश्लों को बचाना हम सभी का दायित्व है। आज युवतियां ही नहीं अपितु युवक भी लव जिहाद का शिकार हो रहे हैं।

Giriraj Singh 1 1 22Scope News
युवतियां ही नहीं युवक भी लव जिहाद का शिकार हो रहे हैं – गिरिराज सिंह

यह भी पढ़े : Breaking : गिरिराज सिंह बिहार में निकालेंगे ‘हिंदू स्वाभिमान यात्रा’

श्याम नंदन की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...