रामबली चंद्रवंशी ने कहा- गिरिराज हिंदू स्वाभिमान यात्रा करें, अपने विभाग पर भी दें ध्यान

पटना : पूर्व एमएलसी जन सुराज के नेता रामबली चंद्रवंशी ने बड़ा बयान दिया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के हिंदू स्वाभिमान यात्रा पर जाने पर कहा कि वह यात्रा करें लेकिन जिस विभाग में है उस विभाग में काम करने की बहुत सारी गुंजाइश थी। उस गुंजाइश को छोड़कर हिंदुत्व को बचाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे हिंदुओं पर खतरा मंडरा रहा हो उसे बचाने के लिए यात्रा पर निकल रहे हैं। इसका मकसद सभी लोग समझ सकते हैं कि जैसे-जैसे बिहार के अंदर चुनाव आता है। गिरिराज बाबू सांप्रदायिक भावना को भड़का कर लोगों को गोलबंद करने की कोशिश करते हैं। अब यह कोशिश से नाकामयाब हो रही है।

रामबली चंद्रवंशी ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में राम जन्मभूमि अयोध्या में जो मंदिर बनाई गई उस मंदिर की वजह से बहुत सारे मंदिरों को बहुत सारे घरों को तोड़ दी गई। जिसका कुपरिणाम हुआ वहां फैजाबाद से खुद भारतीय जनता पार्टी हार गई। इसलिए भारत के लोग धार्मिक और जातीय भावना से थोड़ा ऊपर उठकर काम कर रहे हैं। इन लोगों को विकास की बात करनी चाहिए जो समस्या है उसकी बात करनी चाहिए। गिरिराज को लगता है कि बिहार में कोई समस्या नहीं बची है। सिर्फ धर्म पर खतरा मंडरा रहा है। वह भी हिंदू धर्म पर जो बिहार का बहुसंख्यक है उस घर धर्म के बारे में चिंतित हो गए हैं। यह दर्शाता है कि गिरिराज का निशाना अलग है, निगाह अलग है, इस तरह की यात्रा को कोई पब्लिक तवज्जों नहीं देगी।

यह भी पढ़े : Breaking : गिरिराज सिंह बिहार में निकालेंगे ‘हिंदू स्वाभिमान यात्रा’

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...