Breaking : गिरिराज सिंह बिहार में निकालेंगे ‘हिंदू स्वाभिमान यात्रा’

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बीजेपी के फायर ब्रांड नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अब बिहार में यात्रा निकालने वाले हैं। गिरिराज सिंह आगामी 18 अक्टूबर से बिहार के यात्रा पर निकलेंगे। यात्रा का नाम हिंदू स्वाभिमान यात्रा दिया गया है। 18 अक्टूबर से भागलपुर से शुरुआत कर रहे हैं। 19 तारीख को कटिहार में यह यात्रा पहुंचेगी, 20 को पूर्णिया, 21 को अररिया और 22 तारीख को किशनगंज में यह यात्रा पहुंचेगी और समापन हो जाएगी। बिहार से निकलकर यात्रा पूरे देश में जाएगी।

गिरिराज सिंह का कहना है कि इस यात्रा का मतलब यह है कि देश में हिंदुओं को जगाना है नहीं तो हालत यह हो जाएंगे कि कहीं यह कह पाना मुश्किल हो जाएगा कि मैं हिंदू हूं। क्योंकि देश के वोट के सौदागरों ने हालात ऐसे बना दिए हैं। हिंदुओं को एक जुट होना पड़ेगा। भारत सरकार द्वारा समस्त हिन्दुओं को संगठित करने के उद्देश्य से हिन्दू स्वाभिमान यात्रा सम्पूर्ण भारतवर्ष में निकाली जाएगी। इस गैर-राजनितिक, विशुद्ध हिन्दू स्वाभिमान यात्रा को सफल बनाने हेतु समस्त हिन्दू समाज की सहभागिता अपेक्षित है।

यह भी पढ़े : ‘PM Modi, ‘एक अकेला, सब पर भारी’, विधानसभा चुनाव परिणाम पर गिरिराज सिंह ने…

यह भी देखें :

महीप राज और विवेक रंजन की रिपोर्ट

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्धकर्म में जुटेंगे...

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: झारखंड के दिवंगत मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशा एवं श्राद्धकर्म कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी...

Bihar Investment Opportunities: Bauma CONEXPO INDIA में बिहार का औद्योगिक पवेलियन...

Bihar Investment Opportunities: बिहार सरकार अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले Bauma CONEXPO INDIA 2026 में स्टेट पार्टनर के रूप में अपनी औद्योगिक क्षमता और निवेश की...

Dhanbad Encounter: नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी शिबू से पुलिस की...

धनबाद में पुलिस की शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू से मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार शिबू ने नाइन एमएम पिस्टल से फायरिंग की, जवाबी...