Ranchi : साहेबगंज में हुए अवैध खनन मामले में सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि रहे पंकज मिश्रा को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने पंकज मिश्रा को जमानत अर्जी को मंजूर करते हुए जमानत दे दी है। हाईकोर्ट के एकल पीठ ने सुनवाई के दौरान पंकज मिश्रा को जमानत दे दी।
Ranchi : 1000 करोड़ के अवैध खनन मामले में ईडी ने किया था गिरफ्तार
हाईकोर्ट ने तीन दिन पहले ही सुनवाई के दौरान फैसले को सुरक्षित रख लिया था। आज सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पंकज मिश्रा को बरी कर दिया। बता दें कि साहेबगंज में हुए अवैध खनन मामले में ईडी ने पंकज मिश्रा को गिरफ्तार किया था।


















