गोली मारकर भाग रहे अपराधी को ग्रामीणों ने पकड़कर पीट-पीटकर कर दी हत्या

गोपालगंज : गोपालगंज में मॉब लीचिंग की एक बड़ी घटना सामने आ रही है। जहां एक दुकानदार को गोलीमार कर भाग रहे दो अपराधियों में एक अपराधी को ग्रामीणों ने पकड़ कर पीटपीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। पूरा मामला थावे थाना के जगदीशपुर का है। बताया जाता है कि आज सोमवार को 10 बजे जगदीशपुर गाव निवासी मुनिलाल सिंह का 25 वर्षीय पुत्र पवन सिंह जगदीशपुर मोड़ स्थित अपने खाद बीज भंडार के दुकान पर बैठा था। तभी बाइक सवार दो अपराधियों ने पवन सिंह को गोलीमार कर भागने लगे। गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने भाग रहे दो अपराधियों में से एक अपराधी को पकड़ लिया और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।

इधर, गर्दन में लगी गोली से घायल दुकानदार पवन सिंह को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया है। ग्रामीणों के पिटाई से मृत अपराधी की पहचान थावे थाना के रामचंद्रपुर निवासी उमेश ठाकुर के पुत्र अभिषेक ठाकुर के रूप में हुई है। इस घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची थावे पुलिस ने मृत अपराधी का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। इस मामले में सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार ने बताया कि थावे के जगदीशपुर में एक घटना घटी है। जिसमें पवन सिंह को गोली लगी है और अभिषेक ठाकुर की मृत्यु हुई है। पुलिस घटनास्थल से हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किया है। यह मामला संदेहास्पद है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : Baba Siddiqui की हत्या से गोपालगंज स्थित पैतृक गांव में भी मातम

यह भी देखें :

सुशील कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...