Ranchi : विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के नामों के घोषणा के साथ ही नेताओं के इस्तीफा देने और पाला बदलने का दौर शुरु हो गया है। इस्तीफा देने के मामले में बीजेपी के नेता सबसे आगे चल रहे हैं। अबतक करीब एक दर्जन से ज्यादा नेता इस्तीफा दे चुके हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है।
BJP Resignation : महेशपुर से बीजेपी के पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन ने दिया इस्तीफा

महेशपुर से बीजेपी के पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन ने भी आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बाबूलाल मरांडी को पत्र लिखकर उन्होंने अपना पीड़ा बताई। बाहरी नेता को टिकट देने से वे नाराज हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि मिस्त्री सोरेन निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले हैं।
जमीनी स्तर से जुड़े कार्यकर्ताओं की कोई पूछ नहीं है-रमेश उरांव
इसके साथ ही इसी बीच बिशुनपुर के पूर्व विधायक रमेश उरांव ने भी बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक रमेश उरांव के अब लोहरदगा और बिशुनपुर सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले हैं। इस्तीफा देने के बाद रमेश उरांव ने कहा कि बीजेपी में अब पहले जैसी बात नहीं रह गई। पार्टी में अब जमीनी स्तर से जुड़े कार्यकर्ताओं और नेताओं की कोई पूछ नहीं है।


















