रांची. बड़ी खबर रांची से आ रही है। पूर्व विधायक व बीजेपी नेता कुणाल षाड़ंगी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने पार्टी के प्रवक्ता पद से इस्तीफा दिया था। उस दौरान उन्होंने पार्टी पर उपेक्षा का आरोप लगाया था।
बता दें कि, लोकसभा चुनाव के बीच बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया था। इसको लेकर उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने उपेक्षा का आरोप लगाया था। अब उन्होंने झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को झटका है।
कुणाल षाड़ंगी का बीजेपी प्रवक्ता पद से इस्तीफा
प्रवक्ता पद से इस्तीफा देने के दौरान प्रदेश अध्यक्ष को लिखे पत्र में कुणाल षाड़ंगी ने बताया था, ‘वे व्यक्तिगत तौर पर प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर और फोन पर भी लगातार सूचित किया है कि पिछले चार महीना से स्थानीय संगठन द्वारा एक सुनियोजित तरीके से उनको अपमानित करने का प्रयास किया जा रहा है। जानबूझकर पार्टी के कार्यक्रमों से दूर रखा जा रहा है। उनके समर्थकों के साथ भी वैसा ही रवैया अपनाया जा रहा है। उनके द्वारा इसकी सूचना प्रदेश के संगठन महामंत्री और वर्तमान में प्रदेश के प्रभारी को काफी दिनों पहले ही दे दी गयी थी, लेकिन किसी तरह का कोई संज्ञान नहीं लिया गया। इससे आहत होकर मैं अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं।’


















