पूर्व के विवाद में सगा भाई बना भाई का दुश्मन, पेट में मार दी गोली

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज में दो सगे भाइयों के बीच हुई विवाद के बाद बड़े भाई ने छोटे भाई को पेट में गोली मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम है। जख्मी की पहचान मिट्ठू सिंह के रूप में की गई है। जबकि गोली मारने वाले भाई की पहचान पिंटू सिंह के रूप में हुई है। जख्मी मिट्ठू सिंह को इलाज के लिए सीतामढ़ी शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस पिंटू सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि पिंटू सिंह और मिट्ठू सिंह का वर्षों से आपसी विवाद चल रहा था। दोनों भाइयों का पूर्व से आपराधिक इतिहास है।

यह भी पढ़े : राशन नहीं मिलने से नाराज लोगों ने डीलर के घर पर पहुंचकर किया हंगामा

यह भी देखें :

अमित कुमार की रिपोर्ट

28 नहीं, 28.97 वोट! आखिर किस गणित के भरोसे राधाकृष्ण किशोर...

रांची: राज्यसभा चुनाव के नतीजों से पहले झारखंड में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच, राज्य के वित्त मंत्री और कांग्रेस विधायक...

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को देखकर भागने लगे अपराधी, थैले...

पटना : पटना सिटी क्षेत्र के आलमगंज थाना अंतर्गत पुलिस प्रशासन के द्वारा चेकिंग अभियान लगाया गया था। उसी क्रम में एक ऑटो पर...

रामगढ़ में 5 दिनों तक गूंजेगी श्रीराम कथा, मंझला चुम्बा में...

Ramgarh News: रामगढ़ ज़िले के मंझला चुम्बा गांव में 20 जून से 24 जून 2026 तक एक भव्य आयोजन होगा, जिसमें 'श्री श्री 1008...