‘Sunrise Over Ayodhya’ पर धनबाद कोर्ट में दायर हुआ शिकायतवाद

Dhanbad– पूर्व विदेश मंत्री और Sunrise Over Ayodhya के लेखक सलमान खुर्शीद, पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ हिन्दू भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, धनबाद की अदालत में शिकायतवाद दायर किया गया है.

बता दें कि पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने “ Sunrise Over Ayodhya नाम की एक किताब लिखी है. जिसका विमोचन पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम और दिग्विजय सिंह ने संयुक्त रुप से किया था.

विवाद की वजह सेफ्रान स्काई  का पेज संख्या-113 में लिखा गया “साधु संत जिस सनातन धर्म और क्लासिकल हिंदुत्व को जानते हैं, उसे दरकिनार करके ऐसे वर्जन को आगे बढ़ाया जा रहा है जो आईएसआईएस और बोको हराम जैसे इस्लामी जेहादी संगठनों के राजनीतिक रुप जैसा है’’ शब्दावली है.

शिकायतवाद के अनुसार यह सब कुछ जानबूझ कर हिन्दू भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए लिखा गया है. अधिवक्ता एस पी सिंह ने इस मामले में शिकायतवाद दायर कर आरोपियों के खिलाफ सम्मन जारी करने का अनुरोध किया था.

दायर शिकायतवाद को कोर्ट ने स्वीकार कर लिया अब फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट की अदालत में मुकदमें की सुनवाई होगी.

रिपोर्टः राजकुमार

 

आकाश अंबानी ने पेश किया Jio का AI रोडमैप, कॉलिंग से...

Jio AI Roadmap (मुंबई): रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की 49वीं सालाना आम बैठक (AGM) में, जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कंपनी के महत्वाकांक्षी AI (आर्टिफिशियल...

Jio IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO जल्द, 27 करोड़ शेयरों तक...

Jio IPO: देश के सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित IPO में से एक, Jio Platforms की पब्लिक लिस्टिंग की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो...

Dhanbad Railway Job Scam: DRM कार्यालय का कर्मचारी बनकर युवाओं से...

Dhanbad Railway Job Scam: झारखंड के धनबाद ज़िले में रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है।...