Advertisment

Giriraj Singh की यात्रा उनकी व्यक्तिगत सोच का हिस्सा, गया में चिराग ने चुनाव को लेकर कहा..

गया: लोजपा (रामविलास) के प्रदेश महासचिव कमलेश शर्मा के बेटे की बीते दिनों हुई मृत्यु की सूचना पर पार्टी सुप्रीमो चिराग पासवान सोमवार की रात गया पहुंचे। लोजपा प्रमुख चिराग पासवान एपी कालोनी स्थित कमलेश शर्मा के घर पहुंचे और संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि यह हृदय विदारक घटना है। कम उम्र में बेटे को खोना सबसे बड़ा दुख है। ऐसे समय में कोई शब्द उनके दुख को कम नहीं कर सकता। हम यहां सिर्फ उनके साथ खड़े होने और उन्हें हिम्मत देने आए हैं। भगवान से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्राप्त हो।

चिराग पासवान ने इस दौरान झारखंड विधानसभा चुनाव पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन के तहत लोजपा को एक सीट मिली है। 24 तारीख को हमारे प्रत्याशी का नामांकन होगा, और हम इस सीट पर जीत पक्की करेंगे। यह जीत झारखंड में हमारी नई राजनीतिक यात्रा की शुरुआत होगी। एनआरसी (NRC) के मुद्दे पर चिराग ने स्पष्ट किया कि गिरिराज सिंह की यात्रा उनकी व्यक्तिगत सोच का हिस्सा है। एनआरसी से देश के वैध नागरिकों को डरने की कोई जरूरत नहीं है। यह कदम केवल उन लोगों के खिलाफ है जो अवैध तरीके से भारत में रह रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर में हुए हालिया आतंकी हमले को लेकर उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि वह इसे रोकने के उपाय करे। केंद्र सरकार घटना की गहन जांच कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि झारखंड और बिहार के उपचुनाव में एनडीए की बड़ी जीत होगी। झारखंड में एनडीए की सरकार बननी तय है, और बिहार में भी उपचुनाव की सभी चार सीटों पर एनडीए गठबंधन जीत हासिल करेगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    मंत्री Leshi Singh भी निकली यात्रा पर, कहा ‘राजनीतिक नहीं सामाजिक….’

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Giriraj Singh Giriraj Singh Giriraj Singh Giriraj Singh

Giriraj Singh

BSL Contract Workers PPE: संविदा कर्मियों की सुरक्षा को लेकर BSL...

BSL Contract Workers PPE: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए वर्कप्लेस पर सुरक्षा के उपायों को और...

Ranchi Drug Awareness Program: रांची में नशे के खिलाफ बड़ा जागरूकता...

Ranchi Drug Awareness Program: रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ की ओर से विवेकानंद विद्यामंदिर, सेक्टर-2, धुर्वा में “Say No to Drugs and Yes to...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले में ED का बड़ा...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनबाद के कोयला व्यापारी एलबी सिंह से जुड़े लोगों...