चक्रवात DANA के एडवांस झोंके के असर से रांची समेत झारखंड में फुहार, 3 जिलों में ऑरेंज और बाकी में येलो अलर्ट

रांची : चक्रवात DANA के एडवांस झोंके के असर वाले बादल रांची समेत झारखंड में छाएं, 3 जिलों में विशेष सतर्कता संदेश। पश्चिम बंगाल और ओडिशा की तटों की ओर तेजी से बढ़ते चक्रवात DANA के एडवांस झोंके के असर वाले मेघों की गतिविधियां तेजी से गुरूवार की सुबह राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में सक्रिय हुईं।

झारखंड के पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम के अलावा सरायकेला के लिए ऑरेंज अलर्ट संदेश जारी किया गया है। झारखंड के इन्हीं 3 जिलों में हवाओं की गति 60 किमी प्रतिघंटा तक रहने एवं अन्य में 30 से 50 किमी प्रतिघंटा रहने की आशंका व्यक्त की गई है।

उसी के मद्देनजर पूरे राज्य में येलो अलर्ट है। रांची में सुबह से ही DANA के एडवांस असर वाले फुहारों का क्रम जारी है और तापमान में भी लगातार गिरावट है।

सागरतट से 310 किमी की दूरी तक आ पहुंचा है चक्रवात DANA

DANA को लेकर मौसम विभाग लगातार सूचनाएं अपडेट करने में जुटा है। गुरूवार अपराह्न को भारतीय मौसम विभाग के रांची और कोलकाता केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, चक्रवात DANA बंगाल की खाड़ी में पश्चिम बंगाल की तट से करीब 310 किमी की दूरी और ओडिशा के सागर तट से करीब 200 किमी की दूरी तक आ पहुंचा है।

बंगाल की खाड़ी के ऊपर DANA हर घंटे करीब 72 किमी की गति से आगे की बढ़ने के क्रम में है। फिर भी भारतीय मौसम विभाग का आकलन है कि गुरूवार की आधी रात को DANA ओडिशा के तट को छूएगा ।

उसके तटीय इलाकों में पूरी तरह दाखिल होने में करीब 5 घंटे का समय लग सकता है यानी शुक्रवार पौ फटने तक यह ओडिशा और पश्चिम बंगाल में दाखिल हो चुका होगा।

ओडिशा में बालासोर की तट पर गुरूवार का नजारा।
ओडिशा में बालासोर की तट पर गुरूवार का नजारा।

100-120 किमी प्रतिघंटा के वेग से तटीय इलाके में आज आधी रात को दाखिल होगा DANA

मौसम विभाग के अनुसार, जब DANA तटीय इलाकों को छूएगा, उस समय उसके असर वाले हवाओं की गति 100 से 120 किमी प्रतिघंटा तक रहने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, बीते बुधवार की रात को DANA ने अपनी गति में तेजी से बढ़ोत्तरी की है और उसके चलते चक्रवात का रूप धारण कर लिया है।

रौद्र रूप दिखाने को बेताब चक्रवात DANA के असर से ओडिशा और बंगाल में रेड अलर्ट तो है ही लेकिन इस बीच लगातार तेज हवाओं के साथ बारिश का भी दौर शुरू हो चुका है।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर व दक्षिण 24 परगना के अलावा मेदिनीपुर में हाई अलर्ट है। वहां गंगा का जलस्तर बढ़ने की आशंका के मद्देनजर कोलकाता में गंगा नदी लॉकगेट को बंद ही रखा गया है।

कोलकाता के निकट सागरद्वीप इलाके में समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। ऐहतियातन काकद्वीप में विशेष कंट्रोल रूम खोल दिया है एवं कोलकाता समेत पूरे पश्चिम बंगाल में गंगा व सहायक नदियों में लांच सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं।

Chapapur Colliery Protest: चापापुर कोलयरी में सुरक्षा व्यवस्था पर बवाल, जिप...

Chapapur Colliery Protest: धनबाद जिले के निरसा में स्थित चापापुर आउटसोर्सिंग कोलियरी में खराब इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा के अपर्याप्त इंतजामों को लेकर जिला परिषद सदस्य...

Pappu Khan Arrest: मोतिहारी में STF की बड़ी कार्रवाई, केसरिया प्रमुख...

Pappu Khan Arrest: पूर्वी चंपारण जिले में एक अहम ऑपरेशन के तहत, स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने केसरिया ब्लॉक प्रमुख के पति नाज़ अहमद...

Chirkunda BJP Worker Meeting: चिरकुंडा में भाजपा का मेगा मिलन समारोह,...

Chirkunda BJP Worker Meeting: निरसा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चिरकुंडा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा एक 'कार्यकर्ता मिलन समारोह' आयोजित किया गया। इस...