Jharkhand Weather Update 06-05-2024: आज बदलेगा मौसम का मिजाज, 9 जिलों में आज आंधी, ओलावृष्टि और वज्रपात का अलर्ट

रांची : Jharkhand Weather के मिजाज में 6 मई के लिए सबसे अहम Update यह है कि सोमवार से पूरे Jharkhand में मौसम में बदलाव होने के संकेत हैं। बंगाल में सोमवार को पहुंच रहे काल बैसाखी के असर से Jharkhand के 9 जिलों में आंधी, ओलावृष्टि और वज्रपात की स्थिति बनने की संभावना है। आसमान में बादलों के गरज के साथ घुमड़ने और बिजली के कड़कने की स्थिति बनेगी। यह स्थिति अगले दो से तीन दिन तक रहने का अनुमान है। सोमवार 6 मई को बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज मौसम का यह मिजाज सबसे ज्यादा प्रभावी दिखेगा। इसी के साथ यही अलर्ट सराइकेला, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम के लिए भी जारी हुई है।

40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से बहेंगी हवाएं, बढ़ेगी नमी, मिलेगी तपिश से राहत

Jharkhand Weather विभाग के रांची केंद्र के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से पश्चिम बंगाल, उड़ीसा के तटीय इलाकों से बने चक्रवाती गतिविधियों के चलते सोमवार 6 मई को Jharkhand के उत्तरी-पूर्वी और दक्षिणी पूर्वी भागों में तेज हवाएं चलेंगी। इन हवाओं की गति 30 से 40 किमी प्रतिघंटा रहने का अनुमान है। इसी के साथ वज्रपात होने की भी आशंका है। Jharkhand Weather विभाग के रांची केंद्र की बुलेटिन में कहा गया है कि बंगाल की खाड़ी की ओर से चलने वाली दक्षिणी पश्चिमी हवाओं के चलते मौसम मे नमी बढ़ेगी जिससे लोगों को गरमी से राहत मिलेगी। वज्रपात और ओलावृष्टि के चलते किसानों के लिए असहज स्थिति हो सकती है एवं फसलें प्रभावित हो सकती हैं। Jharkhand Weather विभाग की ओर से 5 मई को दर्ज आंकड़े के मुताबिक रविवार को सराइकेला में अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

Jharkhand में 6 मई को दिन का संभावित तापमान एकनजर में

रांची में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापपमान 23 डिग्री सेल्सियस, खूंटी में अधिकतम 39 और न्यूनतम 24, गुमला में अधिकतम 40 और न्यूनतम 23, हजारीबाग में अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ में अधिकतम 40 और न्यूनतम 22, बोकारो में अधिकतम 41 और न्यूनतम 25, पलामू में अधिकतम 42 और न्यूनतम 25, लोहरदगा में अधिकतम 40 और न्यूनतम 23, लातेहार में अधिकतम 40 और न्यूनतम 25, गढ़वा में अधिकतम 42 और न्यूनतम 25, चतरा में अधिकतम 40 और न्यूनतम 25, कोडरमा में अधिकतम 41 और न्यूनतम 25,  देवघर मे अधिकतम 38 और न्यूनतम 26, धनबाद में अधिकतम 38 और न्यूनतम 26, दुमका में अधिकतम 38 और न्यूनतम 24, गिरिडीह में अधिकतम 38 और न्यूनतम 25, गोड्डा में अधिकतम 40 और न्यूनतम 25, जामताड़ा में अधिकतम 38 और न्यूनतम 24, पाकुड़ में अधिकतम 40 और न्यूनतम 25, साहिबगंज में अधिकतम 38 और न्यूनतम 25, सिमडेगा में अधिकतम 41 और न्यूनतम 24, सराइकेला में अधिकतम 42 और न्यूनतम 26, पूर्वी सिंहभूम में अधिकतम 42 और न्यूनतम 26 एवं पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।

वज्रपात-ओलावृष्टि के दौरान बचाव के लिए जारी एडवाइजरी

Jharkhand में 6 मई को भी तेज हवाओं के साथ आसमान में बिजली कड़कने, वज्रपात और ओलावृष्टि की आशंका के मद्देनजर एडवाइजरी जारी की गई है। इसके मुताबिक, ओलावृष्टि से फसलों विशेषकर फलों और सब्जियों के तने, पत्तियों और पैदावार के प्रभावित होने की आशंका है।

आंधी, आसमान में गर्जन और वज्रपात के दौरान लोगों को यथासंभव घर में ही बने रहने की सलाह दी गई है। इस दौरान इलेक्ट्रानिक उपकरणों, कॉर्डेड फोन आदि के इस्तेमाल से बचने की सलाह दी गई है क्योंकि तारों के माध्यम से बिजली यात्रा कर सकती है और चोट या क्षति का कारण बन सकती है।

तेज हवा के झोंके से पेड़ों के गिरने और बिजली के तारों के क्षति पहुंच सकती है।

आंधी के दौरान दृश्यता कम हो सकती है। आंधी के बाद गिरे पेड़ की शाखाओँ और बिजली के लाइनों से दूर रहे क्योंकि बिजली का प्रवाह उसमें लाइव हो सकता है।

ओलावृष्टि के दौरान घर के अंदर या मजबूत वाहन में आश्रय लेना महत्वपूर्ण है। घर के बाहर रहने पर ऊंची जमीन या अलग-थलग पेड़ों से बचते हुए सुरक्षित स्थान पर आश्रय लें।

Saffrn

Trending News

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस ने प्रणव झा पर लगाया...

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने प्रणव झा को उम्मीदवार बनाया है। बोकारो से विशेष जुड़ाव रखने वाले झा के नाम पर...

Bokaro Railway Track Death Mystery: रेलवे ट्रैक पर मिले तीन युवकों...

 बोकारो के राधानगर पंचायत स्थित लावटांड़ के पास रेलवे ट्रैक से तीन युवकों के शव बरामद हुए हैं। जीआरपी और पुलिस मामले की जांच...

Palamu Train Accident: रजहरा के पास कोयला लदी मालगाड़ी के 15...

 पलामू के रजहरा रेलवे स्टेशन के पास कोयला लदी मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 15 वैगन पटरी से उतर गए, हालांकि कोई हताहत...

BJP प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक, नितिन ने...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार प्रदेश के नवनियुक्त...

अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र पासवान ने की विभागीय...

पटना : अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेंद्र पासवान ने गुरुवार को सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय कार्ययोजनाओं...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img