Chandankiyari Assembly Seat : बीजेपी प्रत्याशी अमर कुमार बाउरी ने भरा पर्चा कहा-इंडिया गठबंधन के बिदाई का वक्त आ गया है…

Chandankiyari Assembly Seat

Bokaro : चन्दनकियारी विधानसभा क्षेत्र से एनडीए के समर्थित भाजपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक अमर कुमार बाउरी ने अपना नामांकन पर्चा भरा। बाउरी ने अनुमंडल कार्यालय चास पहुंचकर भूमि सुधार अपर समहरता प्रभाष दत्ता के समक्ष नामांकन किया। इस दौरान हजारों कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

नामांकन के दौरान गाजे बाजे के साथ उनका भब्य स्वागत किया गया। नामांकन के दौरान धनबाद सांसद ढुल्लू महतो समेत भाजपा, आजसू और एनडीए के कई बड़े नेता मौजूद रहे। अमर कुमार बाउरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि झारखण्ड में बदलाव का ब्यार है। इस बार इंडिया गठबंधन के बिदाई का वक्त आ गया है।

Chandankiyari Assembly Seat : हेमंत सरकार में लूट मची है-ढुल्लू महतो 

चन्दनकियारी की जनता भी हमारे साथ है। हमलोग चुनाव मैदान मे उत्तर गये है। वही धनबाद लोकसभा क्षेत्र के सांसद ढुल्लु महतो ने कहा कि जबसे झारखंड में कांग्रेस, झामुमो की सरकार बनी है तबसे राज्य में लूट मची है। सरकार का खुलासा सदन में कोई किया है तो वह अमर कुमार बाउरी है, उन्होंने चन्दनकियारी का विकास भी किया है।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Bihar Trainee IPS Officers Meeting 2026: बिहार के 10 प्रशिक्षु IPS...

Bihar Trainee IPS Officers Meeting 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 2025 बैच के प्रशिक्षु भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों को कानून-व्यवस्था,...

Patna Sahib 360th Prakash Parv 2027: गुरु गोविंद सिंह जी के...

Patna Sahib 360th Prakash Parv 2027: सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की 360वीं जयंती यानी प्रकाश पर्व-2027 के भव्य आयोजन...

Maheshpur 63 KVA Transformer: पाकुड़ के मकदुमपुर गांव को मिली बिजली...

Maheshpur 63 KVA Transformer: झारखंड के पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड अंतर्गत सिलमपुर पंचायत के मकदुमपुर गांव के ग्रामीणों को लंबे समय से जारी...