Jharkhand Weather Update 31-07-2024 : राज्य में आज कई स्थानों पर भारी बारिश के आसार

रांची : Jharkhand Weather Update राज्य में आज 31 जुलाई 2024 के लिए मौसम के लिहाज से सबसे अहम Update यह है कि बुधवार को पूरे Jharkhand में सामान्यतः बादल छाए रहेंगे। साथ ही एक से दो बार हल्के –मध्यम दर्जे की वर्षा होने की प्रबल संभावना है। राज्य के पश्चिमी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कई स्थानों पर भारी वर्षा होने की भी प्रबल संभावना है। इसके चलते अभी पूरे राज्य अगले 3 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई अहम बदलाव आने का संकेत नहीं है।

पिछले 24 घंटे में पूर्वी सिंहभूम में सबसे ज्यादा हुई बारिश, रांची रहा सबसे कूल

Jharkhand Weather विभाग के रांची केंद्र के अनुसार, बुधवार 31 जुलाई को राज्य में कई स्थानों पर गर्जन के साथ वज्रपात की भी आशंका व्यक्त की गई है। बीते 24 घंटे में रांची समेत पूरे राज्य में हल्के से मध्य दर्जे की बारिश होने की सूचनाएं है। कुल मिलाकर बीते 24 घंटे में झारखंड में मानसूनी वर्षा की स्थिति अपेक्षाकृत कमजोर रही। कुछ स्थानों पर इस अवधि में भारी वर्षा भी हुई है। इसके चलते राज्य में चालू मौसम में मानसूनी गतिविधि अब सामान्य की श्रेणी में है। बीते 24 घंटे में सबसे अधिक वर्षा 106.6 मिमी बारिश पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया में दर्ज हुई है। इस दौरान Jharkhand में सबसे गर्म गोड्डा रहा जहां तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि सबसे कूल रांची रहा जहां तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस तक गिरा।

30 जुलाई तक पूरे झारखंड में 43 फीसदी कम हुई मानसून वाली बारिश

चालू मानसूनी मौसम में बारिश ने झारखंड को छकाया है। मौसम विभाग के रांची कार्यालय से जारी ब्योरे के मुताबिक, बीते 1 जून से 30 जुलाई तक झारखंड में मानूसन मौसम में होने वाली औसत वर्षा के सापेक्ष इस वर्ष 43 फीसदी कम बारिश हुई है। अर्थात मानसूनी मौसम में 30 जुलाई तक औसत बारिश का रिकार्ड 499.3 मिमी है लेकिन इस वर्ष अब तक 286.8 मिमी ही बारिश हुई है। राज्य के कुछ जिलों में तो अभी भी औसत के सापेक्ष 50 फीसदी से उससे भी कम बारिश दर्ज हुई है। इनमें पाकुड़ में 71 फीसदी, लोहरदगा में 60 फीसदी, चतरा में 61 फीसदी, देवघर में 57 फीसदी, गिरिडीह में 53, जामताड़ा में 52 फीसदी, कोडरमा में 51 फीसदी और पलामू व हजारीबाग में 50-50 फीसदी कम बारिश हुई है। इस लिहाज से सबसे ज्यादा बारिश दो जिलों में अब तक दर्ज हुई है लेकिन वहां औसत से करीब 30 फीसदी तक कम वर्षा हुई है। मौसम विभाग से जारी रिकार्ड के मुताबिक, गोड्डा में 27 फीसदी और सरायकेला खरसावां में 25 फीसदी तक औसत से कम बारिश हुई है।

Jharkhand में 31 जुलाई का संभावित तापमान एकनजर में

रांची में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापपमान 23 डिग्री सेल्सियस, खूंटी में अधिकतम 28 और न्यूनतम 24, गुमला में अधिकतम 29 और न्यूनतम 23, हजारीबाग में अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ में अधिकतम 29 और न्यूनतम 22, बोकारो में अधिकतम 32 और न्यूनतम 25, पलामू में अधिकतम 33 और न्यूनतम 25, लोहरदगा में अधिकतम 29 और न्यूनतम 23, लातेहार में अधिकतम 31 और न्यूनतम 25, गढ़वा में अधिकतम 33 और न्यूनतम 25, चतरा में अधिकतम 33 और न्यूनतम 25, कोडरमा में अधिकतम 32 और न्यूनतम 25,  देवघर में अधिकतम 33 और न्यूनतम 25, धनबाद में अधिकतम 33 और न्यूनतम 25, दुमका में अधिकतम 33 और न्यूनतम 27, गिरिडीह में अधिकतम 32 और न्यूनतम 24, गोड्डा में अधिकतम 35 और न्यूनतम 28, जामताड़ा में अधिकतम 33 और न्यूनतम 27, पाकुड़ में अधिकतम 35 और न्यूनतम 28, साहिबगंज में अधिकतम 33 और न्यूनतम 28, सिमडेगा में अधिकतम 30 और न्यूनतम 24, सरायकेला में अधिकतम 31 और न्यूनतम 26, पूर्वी सिंहभूम में अधिकतम 31 और न्यूनतम 26 एवं पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान  है।

IT मैनेजर ने सीखे AI के तकनीकी गुर, विभागों में कामकाज...

पटना : सामान्य प्रशासन विभाग के बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसायटी की ओर से सोमवार को बिहार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) मिशन के तहत एकदिवसीय...

मंत्री संजय पासवान ने पंजाब की इंडियन सुक्रोज मिल पहुंचकर लिया...

पटना : गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री संजय पासवान ने सोमवार को पंजाब के मुकेरियां में स्थित इंडियन सुक्रोज लिमिटेड का दौरा किया। उन्होंने...

अब सपनों की उड़ान नहीं रुकेगी, 5.65 लाख बेटियों को मिलेगा...

पटना : बिहार की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री सम्राट...