विधानसभा चुनाव: धनवार से भाकपा माले प्रत्याशी राजकुमार यादव ने किया नामांकन

गिरिडीह. झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन जारी है। आज धनवार विधानसभा सीट से पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने भाकपा माले के सिंबल पर नामांकन दाखिल कर दिया है। उन्होंने खोरीमहुआ अनुमंडल पदाधिकारी अमिनेष रंजन के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया है। मौके पर बगोदर विधायक विनोद सिंह उपस्थित थे। इसके बाद उन्होंने डोरंडा में दुर्गा मंदिर के समक्ष जनसभा को भी संबोधित किया।

बता दें कि, झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाकपा माले ने तीन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। धनवार सीट से राजकुमार यादव को टिकट दिया गया है। सिंदरी से चंद्र देव महतो को उम्मीदवार बनाया है। वहीं निरसा से अरुप चटर्जी को टिकट दिया है।

बता दें कि, इस विधानसभा चुनाव के लिए इंडिया ब्लॉक से जेएमएम ने अभी तक 41 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। वहीं कांग्रेस ने 21 और राजद ने छह प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। हेमंत सोरेन बरहेट से चुनाव लड़ रहे हैं।

दो चरण में झारखंड में विधानसभा चुनाव

बता दें कि, महाराष्ट्र के साथ झारखंड में भी विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। झारखंड में दो चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी और यहां भी काउंटिंग 23 नवंबर को होगी। दोनों राज्यों में विधानसभा का परिणाम में 23 नवंबर को आएगा।

Bihar Dial 112: अब AI बताएगा कहां हो सकता है अपराध!...

Bihar Dial 112: बिहार पुलिस की इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम (ERSS) 'डायल-112' सेवा की चौथी वर्षगांठ के मौके पर, पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने...

पूर्वी चंपारण के सभी थानों में खुल रहा है पुलिस मेस,...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में पुलिसकर्मियों की सुविधा और बेहतर कार्य व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात की पहल...

बांस के सहारे जल रही बिजली, ढाका के विजयी पंचायत में...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के ढाका विधानसभा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को लेकर सरकार के दावों की हकीकत कुछ और ही तस्वीर पेश...