लालू को भारत रत्न देने की मांग, RJD ने पटना की सड़कों पर लगाए पोस्टर

पटना : राजद सुप्रीमो व पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव को भारत रत्न देने की मांग उठी है। राजद की तरफ से पार्टी दफ्तर के बाहर एक कार्यकर्ता ने पोस्टर लगाया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत सरकार ने मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया। कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने के बाद अब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को इस सबसे बड़े सम्मान से नवाजे जाने की मांग की जा रही है।

लालू प्रसाद यादव को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग अब बिहार में उठने लगी है। लालू को कुछ लोग गरीबों का मसीहा कहकर पुकारते हैं। वहीं अब उनके पार्टी के नेता उन्हें भगवान कहकर संबोधित कर रहे हैं। भारत सरकार से अपने आदरणीय नेता के लिए राजद नेता ने यह मांग की है। सामाजिक न्याय के नेता एवं बिहार के आवाज पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग की गई है।

यह भी पढ़े : ‘नफरत की ताकतों को शिकस्त देने के लिए निकला है बदलो बिहार न्याय यात्रा’

यह भी देखें :

Biharsharif Lightning Death Relief: ठनका गिरने से हुई मौत के बाद...

Biharsharif Lightning Death Relief: नालंदा जिले के बिहारशरीफ प्रखंड के पचौरी गांव के जोरारपुर में ठनका गिरने से हुई मौत के बाद पीड़ित परिवार...

Patna Free Eye Checkup Camp: पटना की राम नगरी कॉलोनी में...

Patna Free Eye Checkup Camp, पटना: राम नगरी कॉलोनी सेक्टर-2 में रविवार को आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में करीब 200 लोगों ने हिस्सा...

FJCCI Election 2026: झारखंड चैंबर चुनाव में बढ़ा मतदान का उत्साह,...

FJCCI Election 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एफजेसीसीआई) के चुनाव को लेकर रविवार को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन...