‘नफरत की ताकतों को शिकस्त देने के लिए निकला है बदलो बिहार न्याय यात्रा’

नौबतपुर : डबल इंजन की सरकार जनता के साथ धोखा दे रही है। नफरत की ताकतों को शिकस्त देने व न्याय पूर्ण बिहार बनाने के लिए बदलो बिहार न्याय यात्रा है। भाकपा माले के महासचिव कामरेड दीपांकर भट्टाचार्य ने पिपलावा व नौबतपुर लख पर आयोजित जनसंवाद में उक्त बातें कही। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा गरीबों से किए गए वादे पांच डिसमिल जमीन पक्का मकान 20 लाख रोजगार के लिए देने के वादे से भाग रही है। हमारी यह मांग है कि गरीबों से किए गए वादों के साथ गद्दारी करना बंद करें और हक और न्याय देने का काम करें।

वहीं भूमि सर्वे बिना गरीबों को पर्चा और कागज दिए सर्वे पर रोक लगाने, दलित, गरीब, महिलाओं पर बढ़ते जुल्म अत्याचार पर रोक लगाने की मांग को लेकर हमलोग यात्रा निकाल रहे हैं। बिहार में बाढ़ सुखाड़ की समस्या का स्थाई निदान करने, विशेष राज्य का दर्जा देने, 65 फीसदी आरक्षण को संविधान की नवमी अनुसूची में शामिल करते हुए पुन: बहाल करने देश में जातीय जनगणना करने सहित अन्य मांगों के साथ स्मार्ट मीटर लगाने और 200 यूनिट फ्री बिजली देने की जो न्याय पूर्ण और उनका हक बनता है। क्योंकि 95 लाख महागरीब परिवार छह हजार महीने की आमदनी पर जिंदा रहते हैं।

यह भी देखें :

ऐसे परिवारों के साथ केंद्र और राज्य सरकार बिहार के न्यायपूर्ण जनता के साथ वादा खिलाफी कर रही है। बदलो बिहार न्याय यात्रा आज 10 लाख स्कीम वर्करों के साथ महिला सशक्तिकरण की बात और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात करने वाली स्कीम वर्करों के साथ तुच्छ मानदेय पर खटाना घोर अन्याय है। इसके खिलाफ संपूर्णता में तमाम संघर्षों को समागम करते हुए 27 अक्टूबर को पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में बदलो बिहार विशाल न्याय जनसम्मेलन में शिरकत करने का आह्वान किया। संवाद को बिहार विधान परिषद की सदस्या शशि यादव, विधायक रामबली यादव, विधायक महानंद सिंह, विधायक गोपाल रविदास, जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष धनंजय राज, कमेटी के सदस्य रीता बरनवाल, कमलेश कुमार, जयप्रकाश पासवान, श्रीनिवास शर्मा, राकेश कुमार, श्रीकांत दास, कृपा नारायण सिंह, महेश्वर शर्मा, पप्पू शर्मा, युवा नेता पंचम कुमार, विष्णु कुमार, शकर पासवान, धर्मशीला देवी और नागो देवी देवी सहित हजारों जनता पदयात्रा में शरीक हुए।

यह भी पढ़े : आहर से व्यक्ति का शव बरामद

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

 

Saffrn

Trending News

Shravan Kumar: सभी वर्गों के विकास के लिए कृतसंकल्पित सरकार, मंत्री...

बिहारशरीफ में मंत्री श्रवण कुमार ने दो पीसीसी सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने सरकार की विकास योजनाओं और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया।Shravan...

सड़क दुर्घटना में 3 की मौत, 2 की स्थिति नाजुक, DMCH...

मधुबनी : मधुबनी जिले के लदनिया थाना क्षेत्र के पदमा एनएच के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत...

नाबालिग छात्रा साथ गैंगरेप मामले में बड़ी कार्रवाई, दोनों आरोपी गिरफ्तार

बेगूसराय : बेगूसराय में एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया...

पुलिस को मिली कामयाबी, हत्या मामले का 24 घंटे में खुलासा,...

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस को आज बड़ी कामयाबी मिली है। कल यानी 29 मई को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत दादपुर वार्ड संख्या-6 में सूरज...

SBI की महुआवा शाखा में खिड़की काटकर चोरी का प्रयास, अपने...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की महुआवा शाखा में खिड़की काटकर चोरी का प्रयास किए जाने का...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img