यूपी में पाबंद होंगे अराजकत तत्व, CM Yogi बोले – उपद्रवियों को उनकी भाषा में जवाब दे पुलिस-प्रशासन

200
गुरूवार को लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ।
गुरूवार को लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ।
Advertisment

लखनऊ : यूपी में पाबंद होंगे अराजकत तत्व, CM Yogi बोले – उपद्रवियों को उनकी भाषा में जवाब दे पुलिस-प्रशासन। CM Yogi आदित्यनाथ ने गुरुवार को आहूत प्रदेशस्तरीय बैठक में आगामी पर्व-त्योहारों के सुचारु आयोजन, स्वच्छता, बेहतर कानून व्यवस्था आदि महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में शासन-प्रशासन के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Advertisment

CM Yogi ने दो टूक कहा कि – ‘पिछले एक माह की गतिविधियों की समीक्षा करें और चिन्हित उपद्रवियों – अराजक तत्वों को पाबंद करें।

…माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों के साथ पूरी कठोरता की जाए। यह हर्ष और उल्लास का समय है, इसमें उपद्रव स्वीकार नहीं किया जा सकता। अराजक तत्वों -उपद्रवियों को उनकी भाषा में ही जवाब देना उचित होगा’।

CM Yogi का विशेष निर्देश – सोशल मीडिया पर बढ़ाएं चौकसी

CM Yogi आदित्यनाथ ने आगे कहा कि – ‘सभी पर्व शांति और सौहार्द के बीच सम्पन्न हों, इसके लिए स्थानीय जरूरतों को देखते हुए सभी जरूरी प्रयास किए जाएं। मौजूदा दौर में सोशल मीडिया पर चौकसी बढाएं।

हर जिले में ऐसी टीम होनी चाहिए जो सोशल मीडिया पर निगरानी करती रहे। यहां फेक अकाउंट बनाकर माहौल खराब करने वाली अफवाह- फेक न्यूज़ प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।

…छोटी सी घटना लपरवाही के कारण बड़े विवाद का रूप ले सकती है। ऐसे में अतिरिक्त सतर्कता आवश्यक है। त्वरित कार्यवाही और संवाद-संपर्क अप्रिय घटनाओं को संभालने में सहायक होती है।

,,,किसी भी अप्रिय घटना की सूचना पर बिना विलंब किए, जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान जैसे वरिष्ठ अधिकारी खुद मौके पर पहुंचे। संवेदनशील प्रकरणों में वरिष्ठ अधिकारी लीड करें’।

गुरूवार को लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ।
गुरूवार को लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ।

CM Yogi का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर पैनी निगरानी का खास निर्देश

CM Yogi आदित्यनाथ ने इसी क्रम में अधिकारियों से कहा कि – ‘पर्व और त्योहार खुशियों का अवसर होते हैं। हर व्यक्ति उल्लास-उमंग और आह्लाद में होता है। शरारती तत्व दूसरे सम्प्रदाय के लोगों को अनावश्यक उत्तेजित करने की कुत्सित कोशिश कर सकते हैं, ऐसे मामलों पर नजर रखें।

दीपावली के अवसर पर माता लक्ष्मी और काली की प्रतिमा स्थापना की भी परंपरा है। प्रतिमा स्थापना कराने वाली संस्थाओं-समितियों से संवाद करें। संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती होनी चाहिए। दीपावली से पहले अलग-अलग समुदाय के धर्माचार्यों और पीस कमेटी के साथ संवाद-समन्वय बना लें।

हर नगर की जरूरत के अनुसार ट्रैफिक प्लान तैयार करें। यह सुनिश्चित करें कि बाजार आने वाले लोग ट्रैफिक जाम में न फंसें। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए।

…हर दिन सायंकाल पुलिस बल फुट पेट्रोलिंग जरूर करे। …पीआरवी 112 एक्टिव रहे।

थाना, सर्किल, जिला, रेंज, जोन, मंडल स्तर पर तैनात वरिष्ठ अधिकारीगण अपने-अपने क्षेत्र में समाज के प्रतिष्ठित जनों के साथ संवाद बनाएं। मीडिया का सहयोग लें, ताकि शांति और सौहार्द का माहौल बना रहे’।

CM Yogi Luck 1 min 22Scope News

CM Yogi बोले – नेपाल सीमा पर संवेदनशील इलाकों में इंटेलिजेंस और ज्यादा पुख्ता करें…

हाल के घटनाक्रमों का उल्लेख करते हुए CM Yogi आदित्यनाथ ने अधिकारियों ने कहा कि – ‘नेपाल राष्ट्र से सीमा साझा करने वाले जनपदों की संवेदनशीलता को देखते हुए यहां इंटेलिजेंस को और बेहतर करने का प्रयास हो। मिलावटखोरी आम जन के जीवन से खिलवाड़ है।

पर्व-त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों की जांच की कार्रवाई तेज की जाए। किंतु जांच के नाम पर उत्पीड़न का प्रयास नहीं होना चाहिए। दीपावली के लिए पटाखों की दुकानों-गोदामों का आबादी से दूर होना सुनिश्चित कराएं।

…जहां पटाखों का क्रय-विक्रय हो, वहां फायर टेंडर के पर्याप्त इंतज़ाम किए जाएं। पुलिस बल की सक्रियता भी बनी रहे। पटाखों की दुकान खुले स्थान पर हो। इन्हें लाइसेंस-एनओसी समय से जारी कर दिया जाए। पटाखों के अवैध भंडारण पर कठोर कार्रवाई की जाए’।

बैठक में समस्त मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, अपर पुलिस महानिदेशक (ज़ोन), समस्त पुलिस आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उप महानिरीक्षक, आदि वरिष्ठ अधिकारियों की सहभागिता रही।

Advertisement