B.Sc. Nursing के छात्र के निष्कासन और हिरासत में लिए जाने से छात्रों ने किया हंगामा, प्रिंसिपल ने लगाया ये आरोप…

B.Sc. Nursing के छात्र के निष्कासन और हिरासत में लिए जाने से छात्रों ने किया हंगामा, माफीनामा के बाद छात्र को पुलिस हिरासत से छोड़ा गया, निष्कासन के लिए प्रिंसिपल ने स्वास्थ्य विभाग को लिखा

दरभंगा: दरभंगा के डीएमसीएच के बीएससी नर्सिंग कालेज की प्रभारी प्रिंसिपल ने छात्रों द्वारा हॉस्टल की सुविधा को ठीक करने की मांग करने गए एक छात्र को अभद्र व्यवहार करने के आरोप में निष्काषित कर दिया। मामले को लेकर अब कॉलेज का माहौल गरमा गया है। छात्र के निष्कासन की पुष्टि करते हुए प्रभारी प्राचार्या गुड़िया रानी ने कहा कि निष्कासन की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को भेज दी गई है। हालांकि बेंता थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए दिया गया आवेदन छात्र हित में वापस ले लिया गया जिसके बाद हिरासत में लिए गए छात्र को रिहा कर दिया गया है।

बतादें की डीएमसीएच के बीएससी नर्सिंग कालेज में हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ। जिसकी वजह से बुधवार दिनभर बीएससी के विद्यार्थी डीएमसीएच अधीक्षक और प्राचार्य से मिलने के लिए इधर से उधर दौड़ लगाते रहे हैं। बताया जाता है कि मंगलवार को बीएससी नर्सिंग के विद्यार्थियों का एक गुट हास्टल की सुविधा मांगने प्रभारी प्राचार्या के पास गए। इसी दौरान अभद्र व्यवहार के आरोप में एक छात्र को प्राचार्या ने निष्कासित कर दिया। इससे बीएससी नर्सिंग के छात्रों में आक्रोश फैल गया।

विद्यार्थियों का समूह आंदोलन की राह उतारू हुआ तो प्राचार्या ने डायल 112 की पुलिस को बुलाया लिया। जिसने बुधवार सुबह बीएससी के छात्रों का नेतृत्व कर रहे नीतीश कुमार साहू नामक छात्र को हिरासत में लेकर बेंता थाने को सौंप दिया। जिसके बाद दिनभर बीएससी के छात्रों के बीच गहमा-गहमी मची रही हैं। बता दें कि बीएससी बैच 2023-27 के छात्र-छात्राओं को हास्टल के अभाव में किराए पर बाहर में रहना पड़ता है।

मंगलवार को इसे लेकर छात्रों का गुट प्रभारी प्राचार्या गुड़िया रानी से मिलने पहुंचा। बैच 2023-27 की ओर से छात्र नीतीश कुमार साहू समस्याओं से प्राचार्या को अवगत कराने लगा। इसी दौरान प्राचार्या भड़क गई। जिसे देख प्राचार्या कक्ष में मौजूद 2021-25 बैच का एक सीनियर छात्र 2023-27 बैच के विद्यार्थियों को धमकाने लगा।

सूत्र बताते हैं कि प्राचार्या कक्ष में जमकर तू-तू,में-में हुई और सीनियर छात्र जूनियर को पीटने पर उतारू हो गया। जिसे अन्य छात्रों ने बीच-बचाव कर टाल दिया। इसके बाद प्रभारी प्राचार्या गुड़िया रानी ने सत्र 2023-27 के छात्र नीतीश कुमार को संस्थान से निष्कासित कर दिया। इसे लेकर जारी नोटिस में उन्होंने बताया है कि संस्थान के उक्त छात्र ने अन्य व्यक्तियो के सामने छात्रावास को लेकर अभद्रपूर्ण तरीके से प्राचार्या के समक्ष व्यवहार किया है।

पूर्व में भी कई बार छात्रों के बीच तथा संस्थान में अराजकता का माहौल उत्पन्न किया गया जा चुका है। इसके लिए कई बार छात्र को चेतावनी देकर माफ किया गया है। अब इन्हें संस्थान से निष्कासित किया जाता है। वहीं बीएससी नर्सिंग कालेज के सत्र 2023-27 के अन्य छात्रों ने बताया कि मंगलवार को स्टूडेंट्स हास्टल की सुविधा देने और वेलफेयर फंड में लिए गए 3200 रूपए की राशि के रसीद मांगने गये थे। इसी बात को लेकर बीएससी नर्सिंग की प्राचार्या गुड़ियां रानी भड़क गई और एक छात्र को निष्कासित कर दिया गया।

इस संबंध में दरभंगा मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ केएन मिश्रा ने बताया कि बीएससी नर्सिंग के मामले की जानकारी नहीं है। अभी पटना में वापस लौटने पर छात्र के निष्कासन की जानकारी ली जाएगी। इधर, बुधवार देर शाम हिरासत में लिए गए छात्र नीतीश कुमार साहू के माफीनामा देने के बाद उसे छोड़ दिया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Cyclone ‘Dana’ का असर बिहार में दिखना शुरू, मौसम हुआ ठंडा

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Nursing Nursing Nursing Nursing Nursing Nursing Nursing Nursing

Nursing

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...