कंप्यूटर ऑपरेटर नवीन कुमार गरीबों के जमीन पर किया कब्जा

सीवान : बिहार के सीवान जिले के महादेव थाना क्षेत्र में जमीन भू-माफिया ने जमीन पर कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है। नेमा तुरहा और भकोल तुरहा का कहना है कि हमारा नौ कट्ठा तीन धुर पुश्तैनी जमीन पर भू-माफिया के द्वारा मिलकर सीवान जिले के मुफस्सिल थाना में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर नवीन कुमार गुप्ता के द्वारा कब्जा कर लिया गया है। जमींदारों का कहना है कि हमारी पुश्तैनी जमीन को मुफस्सिल थाने का कंप्यूटर ऑपरेटर के द्वारा कब्जा कर लिया गया है। वही जमींदारों ने जब नवीन गुप्ता के खिलाफ थाने में आवेदन दिया तो थाना आवेदन लेने से इनकार कर दिया।

आपको बता दें कि नवीन कुमार गुप्ता जो मुफस्सिल थाने में कंप्यूटर ऑपरेटर है। अब जरा सोचिए जिले में प्रशासनिक अधिकारियों की सुस्ती पर भू-माफियाओं फिर से सक्रिय हो गए हैं। वहीं भू-माफियाओं की अब निगाहें गरीब मजदूर वर्ग के लोगों की जमीन नजर टिकी है। सीवान में प्रशासनिक अधिकारियों के सुस्ती पर जमीन माफिया धीरे-धीरे सक्रिय हो गए हैं। जमीन माफिया की निगाहें शहर के गरीब और मजदूर के जमीनों पर नजर टिकी है। भू-माफिया का शिकार हुए लोग प्रशासनिक और अधिकारियों के दरवाजे तक पहुंचाते हैं लेकिन अधिकारी और प्रशासन की सुस्ती से उन्हें जमीन माफियाओं से छुटकारा नहीं मिल पाता है।

यह भी देखें :

दरअसल, हर सप्ताह सीवान के विभिन्न स्थानों में शनिवार के दिन भूमाफियाओं से संबंधित हर थाने में जनता दरबार लगाया जाता है लेकिन लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है। वहीं कोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, दो महीने में 200 से ज्यादा मामला कोर्ट में आया है। जिसमें भूमाफियाओं के द्वारा फर्जी तरीके से कागज बनवाकर गरीबों की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। वहीं इस भू-माफियाओं में ऐसे लोग शामिल है जिनकी पकड़ नीचे से लेकर ऊपर तक है। इसके वजह से भू-माफियाओं पर कार्रवाई नहीं हो पाती है। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता गौतम कुमार उर्फ पप्पू चमार ने बताया कि भू-माफियाओं का सबसे ज्यादा कब्जा मुफस्सिल थाना और महादेवा थाने में है।

यह भी पढ़े : जहरीली शराब से चार की मौत, कई लोगों की गई आंखों की रोशनी

रवि कुमार की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...