गिरिडीह में महिला ने सीओ के सामने ही कर दी कंप्यूटर ऑपरेटर की पिटाई, इस हरकत से थी परेशान

गिरिडीह. जिले के गावां थाना क्षेत्र के एक महिला ने गावां थाना में आवेदन देकर गावां अंचल कार्यालय में पदस्थापित कंप्यूटर ऑपरेटर मकसूद आलम पर तीन महीने से तंग और प्रताड़ित करने का आरोप लगाई है। जिसके बाद महिला ने मंगलवार को अंचल कार्यालय पहुंच कर उक्त कंप्यूटर ऑपरेटर को ऑफिस में सीओ के सामने ही पिटाई कर दी।

गिरिडीह में महिला ने की कंप्यूटर ऑपरेटर की पिटाई

मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए महिला ने बताई की तीन माह पूर्व वह अंचल कार्यालय में जाति और स्थानीय बनाने गई थी। जहां पर उसकी मुलाकात कंप्यूटर ऑपरेटर मकसूद आलम से हुई। मकसूद पर आरोप लगाते हुए उन्होंने बताया कि उनके काम कराने के एवज में छह हजार रुपए लिया और मोबाइल नंबर लिया। जिसके बाद प्रमाण पत्र बना कर देने के बाद उसके फोन पर लगातार कॉल करके बात करने का दबाव बनाने लगा और बोलने लगा कि जो भी काम रहेगा सारा काम उससे करवाना। आरोपी उससे प्यार करता है, उसके लिए वे जान दे सकता है। कहा रूम में आओ वह वहां उससे प्यार करेगा।

उन्होंने कहा कि यदि उसकी बात नहीं मानी तो आरोपी के पुत्र को स्कूल से बाहर निकलवा देगा और किसी से ये बात बोली तो उनको जान से मार देगा। महिला ने गावां थाना पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग कि है। वहीं सीओ ने कहा, महिला पर कानून उल्लंघन की कार्रवाई होगी।
सीओ अविनाश रंजन ने बताया कि उक्त महिला ने उन्हें अपनी शिकायत शनिवार को बताई थी। जिसके बाद महिला को मंगलवार को अंचल कार्यालय बुलाया गया था, लेकिन महिला ने उनके ऑफिस में उनके स्टाफ के साथ मारपीट और गाली-गलौज की है। अब उस महिला और उसके साथ आए पुरुष पर सबसे पहले कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद उसके मामले की जांच की जाएगी।

गिरिडीह से सागर गुप्ता की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...