Advertisment

रामगढ़ उपचुनाव के लिए जन सुराज से सुशील सिंह कुशवाहा ने किया नॉमिनेशन

कैमूर : कैमूर जिले के रामगढ़ में हो रहे विधानसभा उपचुनाव को लेकर जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार सुशील सिंह कुशवाहा ने आज यानी 25 अक्टूबर को नॉमिनेशन फाइल कर दिया है। सुशील सिंह कुशवाहा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ मुंडेश्वरी गेट मोहनिया से पदयात्रा करते हुए नॉमिनेशन करने के लिए अनुमंडल कार्यालय मोहनिया पहुंचे जहां नॉमिनेशन फाइल कर दिया।

सुशील सिंह कुशवाहा ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान बताया रामगढ़ के लिए मेरा पहला मुद्दा है परिवारवाद को खत्म करना और शिक्षा स्वास्थ्य को धरातल पर लाना। हमारी किसी से कोई लड़ाई नहीं है मैं हर हाल में रामगढ़ जीतूंगा। अपने नेता और जनसुराज के सभी कार्यकर्ताओं के बल पर जीत हमारी सुनिश्चित है। विकास का मुद्दा हमारा है जितने भी हमारे रामगढ़ के लोग हैं जो देश के विभिन्न हिस्सों में जाकर भुखमरी का शिकार होते हैं तमाम लोग टॉर्चर करते हैं उसे रोकना मेरा पहला मुद्दा होगा।वोट बहिष्कार करने की जानकारी मुझे मिली है मैं उनसे जाकर मिलूंगा, क्योंकि जनता पुराने सभी प्रतिनिधियों से ऊब चुकी है।

यह भी देखें :

जन सुराज नेता और कैमूर के पहले एसपी आरके मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया मैं कैमूर का पहला एसपी था। मैं समझता हूं कि जो हमारा प्रत्याशी है वह कर्मठ है गरीबों का सुनने वाला है। सभी वर्गों का ख्याल रखना ही हमारा प्राथमिकता है, राजनीतिक जिम्मेदारी जो 35 वर्षों की विरासत खत्म हो। विकास के ढोंग के आड़ में आज भी दुर्गावती में कई जगह पुल के लिए वोट का बहिष्कार कर रहे हैं। जिससे किसी ने देखा नहीं। हमारा पहला लक्ष्य है कि परिवार वाद खत्म हो। गरीब का बेटा और कैमूर का बेटा इस बार विधायक बनके विधानसभा में जाए। कैमूर और रामगढ़ की समस्या का समाधान कर। हम अस्वस्थ है कि ईतने मतों से जीतेंगे कि सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो जाएंगे। परिवारवाद वालों का तीसरा चौथा नंबर होगा।

यह भी पढ़े : BSP के सिंबल पर सतीश यादव और पिंटू यादव ने किया नॉमिनेशन

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

Siwan Internet Shutdown: NEET प्रदर्शन के बाद सीवान में इंटरनेट बंद,...

Siwan Internet Shutdown: सीवान ज़िला प्रशासन ने शनिवार को NEET परीक्षा से जुड़े मुद्दों और उसके बाद बनी तनावपूर्ण स्थिति को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शन...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: प्रसूति अवकाश नहीं मिलने से नवजात...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: पलामू ज़िले में मैटरनिटी लीव (प्रसूति अवकाश) को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शिक्षिका की डिलीवरी के दौरान...

Pralhad Joshi Education Minister: आखिर कौन हैं प्रह्लाद जोशी? जिन्हें मिली...

Pralhad Joshi Education Minister: NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर देश भर में चल रहे विवाद और छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच, केंद्र सरकार ने...