पटना: जनता दल यूनाइटेड ने विधान परिषद् में भगवान सिंह कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है। उम्मीदवार बनाए जाने पर भगवान सिंह कुशवाहा ने सीएम नीतीश कुमार समेत एनडीए के वरीय नेताओं को धन्यवाद दिया और कहा कि सीएम नीतीश का विशेष धन्यवाद कि उन्होंने छोटे भाई को उम्मीदवार बना कर सम्मान किया है। उन्होंने राजद के द्वारा अभय सिंह कुशवाहा को लोकसभा में सदन का नेता बनाए जाने पर कहा कि वह आज बने हैं, लेकिन मैं उनसे पहले से कुशवाहा का नेता हूं। जब ये लोग हाफ पैंट में घूमते थे तब मैं विधायक था।
उन्होंने नीतीश कुमार के साथ लंबे समय से राजनीति में हैं। वहीं उन्होंने राजद पर भी निशाना साधा और कहा कि राजद ने तो कुशवाहा समाज को 7 से 8 सीटें दी लेकिन उसमें जीत सिर्फ एक पाए। आखिर क्या कारण था कि उनके बाकि कुशवाहा उम्मीदवार हार गए। वहीं नीट पेपर लीक मामले में बोलते हुए भगवान कुशवाहा ने कहा कि जांच चल रही है, जिन लोगों ने गड़बड़ी की है चाहे वह किसी भी दल से हों या किसी से भी रिश्ता हो उन्हें फांसी पर लटका देना चाहिए।
यह भी पढ़ें– मंत्री जयंत राज ने NEET मामले में कहा ‘दोषी बख्शे नहीं जाएंगे, जांच जारी है’
पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट
JDU JDU JDU
JDU


















