BSP के सिंबल पर सतीश यादव और पिंटू यादव ने किया नॉमिनेशन

कैमूर : कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा में हो रहे उपचुनाव को लेकर आज बहुजन समाज पार्टी (BSP) के सिंबल पर सतीश सिंह यादव उर्फ पिंटू यादव ने नॉमिनेशन फाइल कर दिया है। सैकड़ों की संख्या में समर्थक नॉमिनेशन में मौजूद रहे। नॉमिनेशन के बाद दुर्गावती प्रखंड के बिछिया में एक जनसभा आयोजित की गई है जहां भारी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ा। पिंटू सिंह यादव उर्फ सतीश यादव रामगढ़ के पूर्व विधायक अंबिका यादव के भतीजा हैं। जो अंबिका यादव के चुनावी मैदान में भरपूर साथ देते रहे हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में जीत के करीब पहुंच गई थी बसपा लेकिन राजद ने जीत हासिल किया था। रामगढ़ में त्रिकोणीय लड़ाई है जिसमें राजद, बसपा और भाजपा चुनावी मैदान में है। इधर जनसुराज ने भी अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है।

सतीश यादव उर्फ पिंटू यादव ने मीडिया से वार्ता के दौरान बताया बसपा पार्टी से रामगढ़ विधानसभा चुनाव में नॉमिनेशन किया गया है। हमारा मुद्दा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार मुख्य मुद्दा है। उसके अलावा बिजली, सड़क, पानी भी हमारा मुद्दा है। पिछली बार चुनाव में बसपा जीत चुकी थी यह सभी को पता है लेकिन बैक में नहीं जाना चाहता कि बेईमानी किस तरह हुई। इस बार सभी लोग का यही कहना है कि इतना अधिक वोट से जिताएंगे की बेईमान की एक नहीं चलेगी। इस बार हमारी लड़ाई किसी से नहीं है हम अपने मुद्दे और विचारों को लेकर चुनावी मैदान में है। 13 सालों से समाज सेवा में लगा हूं। कोरोना कल में भी हमने काफी लोगों का सेवा किया है। जनता का डिमांड है इस बार बसपा का परचम लहराएगा।

यह भी पढ़े : उपचुनाव के लिए राजद प्रत्याशी अजीत सिंह ने किया नामांकन, कहा- BJP के साथ लड़ाई

यह भी देखें :

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

GEMS of Bihar Anniversary: दिल्ली में जेम्स ऑफ बिहार का 6वां...

 दिल्ली में GEMS of Bihar के 6वें स्थापना दिवस समारोह में बिहार के विकास, निवेश, रोजगार और उद्योग विस्तार पर विशेषज्ञों ने रखे विचार।GEMS...

Heat Relief Initiative: South East Central Railway ने यात्रियों को दी...

 भीषण गर्मी के बीच South East Central Railway ने बिलासपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर मिस्टिंग सिस्टम शुरू किया, यात्रियों को मिल रही राहत।Heat...

ग्रामीण Housing Mission में बड़ी सफलता: बिहार के 41 लाख से...

बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 41 लाख से अधिक परिवारों ने पक्का मकान बनाया। योजना पर अब तक 5.57 लाख करोड़...

मासूमगंज में युवक की संदिग्ध मौत, जमीन विवाद में हत्या की...

बाढ़ : बाढ़ थाना क्षेत्र के मासूमगंज गांव में लगभग 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई।...

मुसवा भेडिहारी गांव में अवैध शराब कारोबार पर ग्रामीणों का हंगामा,...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सुगौली थाना क्षेत्र स्थित मुसवा भेडिहारी गांव इन दिनों कथित अवैध शराब कारोबार को लेकर चर्चा में है। ग्रामीणों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img