चपरी मोड़ के समीप अतिक्रमित भूमि पर चला प्रशासन का बुलडोजर

बांका : बांका जिला के अमरपुर बाईपास निर्माण को लेकर अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। प्रशासन के द्वारा शुक्रवार दिन के एक बजे चपरी मोड़ के समीप अतिक्रमित भूमि को खाली कराने लाव लश्कर के साथ पहुंचा। मौके पर जेसीबी ट्रैक्टर व काफी संख्या में मजदूर पहुंचने पर कुछ ग्रामीणों द्वारा खुद ही अतिक्रमित भूमि पर हथौड़ा चलाना शुरू कर दिया। वहीं दंडाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी रविशंकर सिंह ने बताया कि अतिक्रमित भूमि को खाली करने को लेकर संबंधित लोगों को पूर्व में ही नोटिस निर्गत कर दिया गया था। इसके बावजूद अतिक्रमित भूमि खाली नहीं की गई थी।

वहीं मौके पर जेसीबी द्वारा अतिक्रमण किए गए घरों को तोड़कर खाली कराया गया। विधि-व्यवस्था की देखरेख को लेकर बांका से क्विक रिस्पांस टीम के जवानों की भारी मात्रा में तैनाती की गई थी। बता दें कि लघु जल संसाधन मंत्री सह स्थानीय विधायक जयंत राज के द्वारा क्षेत्र के लोगों की मांग पर काफी प्रयास के बाद अमरपुर बाईपास निर्माण स्वीकृत कराया गया है। छह महीने पूर्व बाईपास निर्माण की आधारशिला भी रखा।

यह भी देखें :

मौके पर सीओ रजनी कुमारी ने बताया कि करीब आठ किलोमीटर लंबे बाईपास निर्माण को लेकर 66 फीट चौड़ी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है। जिसमें चपरी मोड़ के समीप पूरन साह, गनौरी साह, गौतम साह, चंदन चौधरी और विकास देव चौधरी सहित 14 व्यक्तियों को पूर्व में ही अतिक्रमित भूमि खाली करने को नोटिस निर्गत कर दिया गया था। बताया कि पहले फेज में सरकारी जमीन को चिन्हित कर अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है। इसके बाद रैयती जमीन को भी भू-अर्जन के लिए चिन्हित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। मौके पर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा, राजेश कुमार झा, अंचल अमीन मधुरता कुमारी और प्रिया कुमारी सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।

यह भी पढ़े : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कंटेनर से लगभग एक करोड़ की शराब जब्त

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...