
School School School
पटना: भाकपा माले का बदलो बिहार न्याय यात्रा का पहला चरण समाप्त हो गया। बीते 16 अक्टूबर को यात्रा की शुरुआत नवादा से शुरू हुई थी। यात्रा में भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य के साथी ही कई विधायक, सांसद और कार्यकर्ता नवादा से पटना तक की पैदल यात्रा की। यात्रा पटना के सप्तमूर्ति स्मारक और हाई कोर्ट के समीप अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ खत्म की गई। इस दौरान भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल लोगों का भव्य स्वागत किया।
बिहार की जनता ने कहा ‘बदलेंगे राज्य की सरकार’
यात्रा समाप्ति के अवसर पर भाकपा माले विधायक रामबली सिंह यादव ने कहा कि हमलोग नवादा से बदलो बिहार न्याय यात्रा पर निकले हुए थे। यह पदयात्रा सरकार के लिए चेतावनी है। पदयात्रा के दौरान लोगों ने काफी प्यार दिया और कई अहम् जानकारियां भी दी। इस दौरान लोगों ने स्मार्ट मीटर के बारे में बताया कि सात दिनों में महीने भर का बिल आ रहा है, भूमि सर्वे कर लोगों को उनके जमीन से बेदखल करने की कोशिश की जा रही है।
लोगों को नोटिस तक थमा दी गई है। उन्होंने कहा कि जनता आह्वान कर रही है कि गरीबो को दो सौ यूनिट मुफ्त बिजली दी जाए तथा चुनाव के वक्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो वादे किए थे किये थे वह वादे निभाए अन्यथा बिहार की जनता ने तय कर लिया है कि इन्हे बिहार से जाना पड़ेगा।
बिहार की जनता चाहती है बदलाव
हमारी यात्रा नवादा से चल कर पटना पहुंची है। यह तो केवल एक ही यात्रा है, ऐसे करीब दो दर्जन यात्रा बिहार में निकलना है। यात्रा के दौरान हमने महसूस किया कि आमजन बहुत दुखी हैं, सरकार में उनकी सुनी नहीं जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में दलित मुस्लिम पर जबरदस्त हिंसा हो रही है, महिलाओं पर अत्याचार किया जा रहा है। गरीबों को उनकी जमीन से बेदखल की जा रही है।
बिहार की जनता ने मन बना लिया है कि इस बार राज्य में बदलाव होगी। बिहार में विकास की जरूरत है ऐसे समय में भाजपा नफरत, उन्माद का माहौल बनाने में जुटी हुई है। लोग स्कूल की बात करते हैं तो भाजपा के नेता त्रिशूल की बात करते हैं। कहते हैं कि रहना होगा तो हिन्दू बनना होगा। मुझे लगता है कि वे पूरी तरह से संविधान के खिलाफ हैं।
यह भी पढ़ें- किशनगंज में AIMIM नेता ने गिरिराज सिंह के विरुद्ध दायर किया परिवाद, कहा….
पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट
School School School School
School School School




