Advertisment

एक ही रात में 2 गांव के मंदिरों में चोरी, जेवरात सहित नगदी सामान गायब

कैमूर : कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग गांव में दो जगह पर काली माता मंदिर में भीषण चोरी की घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश फैला हुआ है। सूचना पर पहुंची मोहनिया पुलिस व डायल-112 पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मोहनिया थाना क्षेत्र के बेलौड़ी गांव स्थित काली माता के मंदिर का शुक्रवार की देर रात ताला व कांटेदार तार को तोड़कर मंदिर में घुसे। चोरों ने माता के सोने की आंख, सोने का बिंदिया, चांदी का मुकुट, बड़ा घंटा, मंदिर के दान पेटी में रखे गए लगभग 84 हजार रुपए और साउंड बॉक्स सहित कई सामान की चोरी कर ली।

आपको बता दें कि शनिवार की सुबह पहुंचे मंदिर के पुजारी ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी तो पूरे गांव में आग की तरह घटना फैल गई। जिससे लोगों में काफी आक्रोश भी है। मंदिर में चोरी की घटना ये तीसरी बार है। वहीं दूसरी घटना बगल के गांव कौड़ीराम की है जहां मंदिर का तला तोड़ घंटा सहित कुछ अन्य सामान की चोरी हो गई है। सूचना पर पहुंचे डायल 112 टीम के सब इंस्पेक्टर संजय राउत ने बताया की मंदिर का तला तोड़ चोरी की घटना की सूचना मिली है, आकर जांच किया गया है। पुजारी द्वारा जो भी चोरी की जानकारी दी गई है आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े : अशोक कुमार सिंह के नामांकन में NDA ने दिखाई एकता, क्षेत्र के विकास के प्रति प्रतिबद्धता

यह भी देखें :

देवव्रत तिवारी की रिपोर्ट

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...

NDA के नेताओं ने एक स्वर में किया जीत का दावा,...

पटना : पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संयुक्त प्रेसवार्ता...

बांकीपुर उपचुनाव : सम्मानित मतदताओं के नाम नीतीश कुमार संदेश, की...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार...