अशोक कुमार सिंह के नामांकन में NDA ने दिखाई एकता, क्षेत्र के विकास के प्रति प्रतिबद्धता

कैमूर : रामगढ़ (कैमूर) में आज एनडीए प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह के नामांकन सभा का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल उपस्थित रहे। इस सभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने एनडीए की ऐतिहासिक जीत के आह्वान के साथ, क्षेत्र के विकास और प्रगति के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराई गई। उन्होंने कहा कि अशोक कुमार सिंह जो कि भाजपा के मंझे हुए और जनता के बीच में रहने वाले कार्यकर्ता हैं, रामगढ़ क्षेत्र के विकास के लिए एनडीए सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने में सक्षम साबित होंगे। उनका विजयी होना रामगढ़ की सुरक्षा, समृद्धि, और विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।

डॉ. दिलीप जायसवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए की नीतियां जनता के हित में हैं, और रामगढ़ के हर नागरिक को इसका लाभ मिलेगा। भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत से न केवल रामगढ़ बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास में नए आयाम जुड़ेंगे। उन्होंने रामगढ़ की जनता से अपील करते हुए कहा कि वे अशोक कुमार सिंह को अपना समर्थन दें और रामगढ़ को एक समृद्ध एवं सुरक्षित भविष्य की ओर ले जाने में योगदान दें। उन्होंने बिहार में विपक्ष के नेता पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हमारा और आपका बेटा अगर नौवीं फेल हो तो चपरासी की नौकरी नहीं मिलेगी लेकिन लालू प्रसाद का बेटा बिहार का राजा बनने का सपना देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी चीजों को देखना होगा। उन्होंने उपस्थित जनता को भरोसा देते हुए कहा कि एनडीए प्रत्याशी दलित, महादलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा, सवर्ण सहित सामज को सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाले शख्स हैं।

उन्होंने लोगों से वादा करते हुए कहा कि एक साल के अंदर रामगढ़ के विकास के लिए सरकार का खजाना खोल दिया जाएगा। उन्होंने इस सभा मे आने वाले लोगों को धन्यवाद भी दिया। इस सभा को संबोधित करते हुए बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के विकास के लिए एनडीए जरूरी है। उन्होंने एनडीए प्रत्याशी अशोक सिंह को लेकर कहा कि ये भाजपा के मंझे हुए कार्यकर्ता है और जनता के बीच रहने वाले हैं। इनकी जीत से रामगढ़ को एनडीए सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा।

यह भी देखें :

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार बिहार को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा रही है। बिहार के विकास के लिए जरूरी है कि एनडीए और मजबूत हो। उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि रामगढ़ की प्रगति, उन्नति और सर्वांगीण विकास के लिए एनडीए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से समस्त रामगढ़वासियों से अपील करते हुए कहा कि सुशासन, शांति और सौहार्द के साथ-साथ सतत् विकास को समर्पित एनडीए गठबंधन के पक्ष में मतदान कर भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह को रिकॉर्ड मतों जीत दिलाएं।

इस सभा बिहार के मंत्री मंगल पांडेय, शीला मंडल, जनक राम, हरि सहनी, सुनील कुमार, सन्तोष सिंह, केदार प्रसाद गुप्ता, जमा खान ,केंद्रीय मंत्री राजभूषण निषाद, सतीश चंद्र दुबे, सहित राष्ट्रीय लोकमोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के अलावा निवेदिता सिंह, लखेन्द्र पासवान, प्रमोद कुमार, हरिभूषण ठाकुर, जयप्रकाश यादव, सुशील कुमार सिंह, रिंकी पांडेय, मुरारी गौतम, संगीता कुमारी , सुनील चौबे, सन्तोष निराला, मनोज जायसवाल, प्रमोद पटेल, मिथिलेश तिवारी, राजेश वर्मा, संतोष पाठक, अशोक भट्ट, शिशिर चौबे, राजन सिंह और ब्रजकिशोर बिंद सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : रामगढ़ उपचुनाव के लिए जन सुराज से सुशील सिंह कुशवाहा ने किया नॉमिनेशन

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

Bihar Topper Award 2026: बिहार के 168 मेधावी छात्रों का सम्मान,...

Bihar Topper Award 2026: बिहार सरकार की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 168 मेधावी...

Bihar Panchayat Training: पंचायतों में कामकाज होगा और बेहतर? बिहार में...

Bihar Panchayat Training: गांवों का विकास केवल सड़क, नाली, भवन और दूसरी योजनाओं के निर्माण तक सीमित नहीं है। विकास को सही दिशा तब...

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में बदलेंगे कारोबार और भवन...

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में व्यापार करना आसान बनाने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल करने की दिशा में चल रहे सुधारों की...