उद्योग धंधों की दृष्टि से समृद्ध रहा है बेगूसराय – मनीष वर्मा

बेगूसराय : बेगूसराय में आज जदयू द्वारा कार्यकर्ता समागम का आयोजन किया गया। कार्यकर्ता समागम का कार्यक्रम बेगूसराय के आर्ट गैलरी सह प्रेक्षागृह में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा शामिल हुए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पूर्व विधान पार्षद रुदल राय, प्रमंडल प्रभारी संतोष कुशवाहा, विधायक राजकुमार सिंह, पूर्व विधान पार्षद भूमिपाल राय, पूर्व मंत्री मंजू वर्मा, पूर्व विधानसभा प्रभारी अमर कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष पंकज सिंह, प्रदेश सचिव रीना चौधरी, बेगूसराय जिले के विधानसभा प्रभारीगण धीरेंद्र, परशुराम पारस, दिनेश तांती, सुरेश कुमार मुन्ना, सुबोध पटेल व सुनील चौधरी, संचालक अरुण महतो उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के शुरुआत में राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा ने जिले के समता पार्टी से जुड़े हुए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बेगूसराय देशभक्ति और क्रांतिकारी जज्बा पैदा करने वाली धरती है। राष्ट्र कवि रामधारी सिंह की इस धरती से अनेकों-अनेक लोगों ने क्रांतिकारी के रूप में भारत की आजादी में अपना योगदान दिया। यहां के लोगों में कुछ कर गुजरने का जज्बा होता है, यह धरती उद्योग-धंधों की दृष्टि से समृद्ध रही है।

उन्होंने कहा कि 2005 के पहले का समय याद करिए, यहां बाहुबलियों का शासन था, पूरा गुंडाराज फैला हुआ था, बच्चों और महिलाओं की हत्यायें सामान्य बात थी। कब किसकी जान चली जाए, यह कल्पना नहीं की जा सकती थी। बिहार में किस प्रकार का जंगलराज था, यह किसी से छिपा नही है। बहन-बेटियां कितनी असुरक्षित थी, कोई अपने बच्चों को शाम को घर से बाहर नहीं छोड़ना चाहता था। आज वहीं बिहार है जहां सभी लोग शांतिपूर्वक अपना जीवन यापन कर रहे हैं क्योंकि नीतीश कुमार ने कानून का राज कायम किया है।

2005 के पहले उस समय की राज्य सरकार ने अपनी सारी जिम्मेदारी त्याग दी थी और जनता को मरने के लिए छोड़ दिया था, बाहुबलियों को अपना पूरा संरक्षण दिया हुआ था। जाति-जाति में संघर्ष होता था। बेगूसराय में तो जिसके पास बंदूक होती थी, उसी का सम्मान होता था, ऐसा वह काल था। उस विषम परिस्थिति में कार्यकर्ताओं ने संघर्ष करके समता पार्टी को स्थापित किया। उस कठिन परिस्थिति से बिहार को निकाल कर विकासशील बिहार बनाने का काम जदयू के कार्यकर्ताओं के दम पर नीतीश कुमार ने किया है। तभी नीतीश कुमार अपने सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हैं, आज भी उनके महत्व को समझते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ अपने पूरानी चर्चा को स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि लालू ने जब अति पिछड़ों के आरक्षण को खत्म करने का प्रयास किया तो उसके विरोध में समता पार्टी का गठन किया गया।

उन्होंने कहा कि निरंतर 19 सालों से नीतीश कुमार हमारा नेतृत्व कर रहे हैं और सरकार में रहकर बिहार के लिए निरंतर विकास का काम कर रहे हैं। उनसे ही पूरे बिहार को उम्मीद है और उनके उम्मीद पर खरा उतरने का काम नीतीश कुमार ने किया है।बिहार का जीर्णोधार व पुनर्विकास मात्र केवल नीतीश कुमार ही कर सकते हैं। 20 वर्ष पहले बिहार की क्या स्थिति थी, हम सबको पता है। नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बनने के बाद गरीबों को आगे बढ़ाने हेतु शिक्षा को अनिवार्य किया, महिलाओं को आरक्षण दिया, बेटियों के लिए अनेक प्रकार की योजनाएं लागू की। बिहार के परिवर्तन में जदयू के प्रत्येक कार्यकर्ता का योगदान है। यह सरकार या पार्टी मात्र एक हमारे नीतीश कुमार जी के नाते ही नहीं चल रही है बल्कि उनके नेतृत्व में प्रत्येक कार्यकर्ता के समर्पण से चल रही है।

नीतीश जी को कैसा बिहार मिला था और उन्होंने कहां से कहां लाकर बिहार को खड़ा किया है, निश्चित रूप से उनके दूरगामी सोच एवं नीति के कारण और जदयू के प्रत्येक कार्यकर्ता के समर्पण के कारण नीतीश कुमार जी ने बिहार को इतना बदलने का काम किया है, क्योंकि हमारे नेता का नारा है, न्याय के साथ विकास यानि विकास ऐसा हो जिसमें प्रत्येक वर्ग, समुदाय, जाति, धर्म सबको विकास का लाभ मिले। विरोधियों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि आज बिजली और स्मार्ट मीटर पर वे लोग भी प्रश्न उठाते हैं जिनके माता-पिता ने सत्ता रहते बिहार को बिजली विहीन कर रखा था, पूरे बिहार को अंधकार में ढकेल दिया था। उन्हें बिजली और स्मार्ट मीटर पर प्रश्न उठाने का कोई अधिकार नहीं है। हमारी सरकार ने घर-घर तक बिजली पहुंचाने के बाद अब खेतों में भी बिजली पहुंचाकर कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने का काम कर रही है। लोग कहते हैं कि उद्योग-धंधे क्यों नहीं आए, जब बिजली ही नहीं थी तो उद्योग-धंधे कहां से आते। अब नीतीश राज में बिजली भी है, उद्योग भी है, बड़े-बड़े निवेश भी हो रहे हैं, विकास भी हो रहा है और रोजगार भी मिल रहा है।

बिहार में एथेनॉल, वस्त्र, चर्म आदि के उद्योग बड़े स्तर पर लग रहे हैं। इसकी गति को और तेज करने का प्रयास किया जा रहा है नीतीश कुमार ने बिहार की आधारभूत संरचना को मजबूत और बिहार के लोगों की क्षमता को विकसित करने का काम किया है। बिहार जिस स्तर तक विकसित हुआ है, जिस प्रकार की व्यवस्था बिहार में बनी है, उस व्यवस्था को बनाए रखने के लिए और बिहार को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए नीतीश के अलावा कोई और विकल्प नहीं है। उन्होंने सभी वर्ग और समुदाय के लिए विकास का काम किया, जिसने वोट दिया उसके लिए भी, जिसने नहीं दिया, उसके लिए भी।

यह भी देखें :

नीतीश कुमार ने पूरे बिहार में सड़कों का जाल बिछाया, बच्चों के शिक्षा के लिए अनेक प्रकार की योजनाएं लायी। बेटियों को सशक्त करने के लिए नौकरी में 35 फीसदी आरक्षण दिया। पूरे देश में महिला सशक्तिकरण का एकमात्र उदाहरण बिहार है जहां पंचायात से पत्येक सरकारी विभाग में बेटियां नेतृत्व करते हुए दिख जायेंगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हैं जो चरखा और गांधी जी की फोटो लगाकर गांधीवादी बनने का प्रयास कर रहे हैं और शराबबंदी को गलत ठहरा रहे हैं, गांधी जी के विचारों को गलत तरीके से लोगों तक पहुंचाकर उन्हें भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि बिहार फिर से नशे में डूब जाए, बिहार का विकास फिर से रुक जाए इसलिए शराबबंदी को खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार या दल इवेंट मैनेजमेंट से नहीं चलता है बल्कि कमिटमेंट से चलता है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव-2025 के लिए अभी से कमर कस लीजिए, हर चौक, चौराहे पर नेता नीतीश कुमार के काम की चर्चा करिए। बूथ मैनेजमेंट कमेटी का गठन करिए, जिला, विधानसभा, प्रखंड व बूथ प्रत्येक इकाई की बैठक को नियमित करिए। ऐसा प्रचार करिए की पूरा बिहार नीतीशमय हो जाए। 1994 से समताकालीन कार्यकर्ताओं ने जो जंग लड़ी है, वो वर्तमान के सभी कार्यकर्ताओं के लिए अनुकरणीय है। समताकालीन कार्यकर्ताओं को उन्होंने नीतीश का सच्चा साथी बताया तथा उनसे आग्रह किया कि आगे 50 साल तक पार्टी को चलाने के लिए हमें मार्गदर्शक की भूमिका में रहकर युवाओं को अपने जिम्मेदारी सौंपनी पड़ेगी। हमारे हर इकाई में युवा और महिला की बराबर भूमिका सुनिश्चित करनी होगी। चुनाव में महिलाओं को बूथ तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हमारी है।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को ऐसा बहुमत दें कि पूरा देश देखे। कार्यकर्ता समागम के सामूहिक बैठक के बाद उन्होंने पार्टी के सभी पूर्व व वर्तमान जनप्रतिनिधियों, प्रदेश एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। यह कार्यकर्ता समागम कुल चार सत्रों में संपन्न हुआ जिसमें बूथ-पंचायत से लेकर जिले के सभी महत्वपूर्ण कार्यकर्ताओं की उपस्थिती रही। साथ ही अंतिम सत्र में विधानसभा वार मनीष कुमार वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया।

यह भी पढ़े : पहले न School था, न शिक्षक, नीतीश कुमार ने शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया- मनीष वर्मा

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...