Advertisement
Advertisement

पहले न School था, न शिक्षक, नीतीश कुमार ने शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया- मनीष वर्मा

खगड़िया में जदयू का ‘बिहार संवाद’ कार्यक्रम। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा हुए शामिल, बुद्धिजीवी और युवाओं के साथ किया संवाद। बिहार का रहा है गौरवशाली इतिहास। नौकरी पाने वाले नहीं नौकरी देने वाले बने। पहले न School था, न शिक्षक थे, नीतीश कुमार ने शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया है। सभी वर्ग-समुदाय के लिए शिक्षा सुलभ हो, नीतीश कुमार ने ऐसी व्यवस्था बनाई है। बरगलाने वाले लोगों और पार्टियों से रहें दूर। बिहार को आगे बढ़ाने में युवाओं की है महत्वपूर्ण भूमिका-मनीष वर्मा

खगड़िया: खगड़िया के गौशाला रोड में स्थित एक विवाह मंडप में बिहार संवाद कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा भी शामिल हुए। उपस्थित बुद्धिजीवियों एवं युवाओं को संबोधित करते हुए मनीष वर्मा ने कहा कि आज का युवा बिहार का भविष्य है। हम अपने युवाओं को जिस प्रकार से तैयार करेंगे, वैसा ही भविष्य बिहार का होगा। सरकार का एक सीमित दायरा होता है।

सरकार और समाज दोनों मिलकर किसी भी राज्य का विकास सुनिश्चित करते हैं इसलिए नीतीश सरकार अपने तरफ से हर स्तर पर बिहार को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है, लेकिन हमें भी एक नागरिक होने के नाते समाज के प्रति अपनी भूमिका का ईमानदारी से निर्वहन करना होगा। सरकार अनेकों प्रकार की योजनाएं शिक्षा क्षेत्र में चला रही हैं। प्रत्येक समुदाय, वर्ग, धर्म का बच्चा शिक्षित हो, इसके लिए हर व्यवस्था नीतीश कुमार ने बनाई है। हम अपने तरफ से आगे बढ़कर अपने बच्चों को उन सभी योजनाओं का लाभ दें, उन्हें शिक्षित करें तभी हमारा बिहार आगे बढ़ पाएगा।

उन्होंने उपस्थित छात्र- छात्राओं को कहा कि नौकरी का मतलब सरकारी नौकरी ही नहीं होती है। हमें बस नौकरी के लिए प्रयास नहीं करना है। सरकार अपनी व्यवस्था अनुसार ही रोजगार दे सकती है और हमें नौकरी पाने वाला नहीं बनना है बल्कि नौकरी देने वाला बनना है। हमारे समाज में सरकारी नौकरी को लेकर ऐसी धारणा है कि उसके बिना कुछ है ही नहीं। हमें उसे सोच से बाहर निकलना पड़ेगा। हम आज के समय में अपना व्यवसाय कर सकते हैं, स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं, अपना एंटरप्राइज लगा सकते हैं जिससे कि हम स्वयं तो अपनी जीविका चला ही पाएंगे, साथ ही हम दूसरों की जीविका भी चलाने योग्य हो जाएंगे।

हमारे बिहार राज्य के बड़ी संख्या के लोग अनेक बड़ी कंपनियों में बड़े-बड़े पदों पर काम कर रहे हैं तो हमारे बिहार में टैलेंट की कमी नहीं है। यदि हम उस टैलेंट को अपने बिहार के विकास में लगाएंगे तो निश्चित ही बिहार तेजी से आगे बढ़ेगा। ताकत हम सब में है, हम सभी बिहारी में हैं। अन्य सरकारों ने बिहार को गर्त में ले जाने का काम किया है। नीतीश कुमार जी ने फिर से बिहार को ऊपर उठाने का काम किया है। हम बिगड़ी हुई व्यवस्था को बदलना चाहते हैं लेकिन उस बदलाव में भी समाज का साथ आवश्यक है।

उपस्थित छात्र-छात्राओं को उन्होंने सफलता के कुछ गुण भी दिए। पहला हमें बार-बार गिर कर उठना होगा, दूसरा जो मन से नहीं हारता, वह कभी नहीं हारता, तीसरा लक्ष्य हमेशा बड़ा होना चाहिए। वहां उपस्थित छात्र-छात्राओं के प्रश्नों का उत्तर भी उन्होंने दिया तथा कहा कि बरगलाने वाले लोगों और पार्टी से दूर रहने की आवश्यकता है। हमसे पूर्व की सरकारों ने बिहार को गर्त में ले जाने का काम किया है, शिक्षा को गर्त में ले जाने का काम किया है नहीं तो बिहार आज जिस स्थिति में है, उससे कई गुना अच्छी स्थिति में होता।

शिक्षा सभी के लिए सुलभ हो इसलिए नीतीश कुमार ने अनेक योजनायें चलाई है क्योंकि उनका मानना है कि यदि आप बढ़ेंगे तो पूरा बिहार बढ़ेगा। बिहार को कैसे आगे बढ़ा सकते हैं, यह हम सब की जिम्मेदारी है कि उसके लिए सोच और उस दिशा में कदम उठाएं। कार्यक्रम में मुंगेर प्रमंडलीय प्रभारी संतोष कुशवाहा, जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल, पुर्णियां प्रमण्डलीय प्रभारी सुनील कुमार, प्रवत्ता विधानसभा प्रभारी पप्पू सिंह निषाद, अमरपुर विधानसभा प्रभारी सुमित कुमार सिंह, बिहपुर विधानसभा प्रभारी पंकज कुमार पटेल, जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें-  50 हजार रूपये की इनामी कुख्यात महिला अपराधी को पुलिस ने दबोचा

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

School School School School School School School School School

School

Commercial Advertisment

Deoghar Illegal Nail Polish Factory Fire: देवघर में अवैध नेल पॉलिश...

Deoghar Illegal Nail Polish Factory Fire: नगर थाना क्षेत्र में देव संघ नवदुर्गा मंदिर के पीछे अवैध रूप से संचालित नेल पॉलिश फैक्ट्री में...

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...