Patna में फर्जी दारोगा गिरफ्तार, 6 महीने से लोगों को डरा करता था अवैध वसूली

पटना: राजधानी पटना में पुलिस ने एक फर्जी दारोगा को गिरफ्तार किया है। फर्जी दारोगा लोगों पर पुलिस की वर्दी का धौंस दिखा कर अवैध तरीके से वसूली करता था। मामला राजधानी पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र का निवासी विपिन कुमार दारोगा की वर्दी में था और वह कुछ लोगों से किसी बात उलझ गया था। इसी दौरान कुछ लोगों ने स्थानीय थाना की पुलिस को मामले की सूचना दी।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को शांत करवा रही थी तभी उसे कुछ शक हुआ। शक के आधार पर पुलिस दारोगा को थाना ले आई और जब पूछताछ की तो उसने कुबूल कर लिया कि वह असली दारोगा नहीं है। उसने दारोगा बन कर कई लोगों से पैसे ऐंठे हैं। उसने बताया कि वह 6 महीने से रामकृष्ण नगर इलाके में रह रहा था। फ़िलहाल पुलिस ने फर्जी दारोगा को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें- सांसद सुधाकर सिंह ने दोनों डिप्टी सीएम के लिए कहे अपत्तिजनक शब्द, उपचुनाव में जीत का दावा ठोका…

https://youtube.com/22scope

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Patna Patna Patna

Patna

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...