सांसद सुधाकर ने दोनों डिप्टी सीएम के लिए कहे अपत्तिजनक शब्द, उपचुनाव में जीत का दावा ठोका

बक्सर : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता और बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह ने आज यानी रविवार को भाजपा पार्टी पर करारा हमला बोला है। उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को रावण का अवतार बताया। सुधाकर सिंह ने ये भी बताया कि सीएम नीतीश कुमार ने रावण वध के दिन धनुष तीर क्यों फेंक दिया, क्योंकि वो जानते थे कि असली रावण उनके दोनों तरफ खड़े हैं।

नीतीश कुमार पर क्या बोले सुधाकर सिंह

सांसद सुधाकर सिंह यहीं नहीं रूके उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार समझ चुके हैं कि रावण के नकली पुतले को मारने से काम नहीं चलेगा, उनके अगल-बगल जो बीजेपी के रावण खड़े हैं, पहले उनको मारना होगा। उन्होंने उपचुनाव में महागठबंधन की जीत का दावा करते हुए जदयू और जनसुराज के लोगों को चुनावी बरसाती मेंढक बताया। कहा ये लोग अपने फायदे के लिए रामगढ़ आए हैं। हमारे लिए तो किसानों के घर में ही खाना-नाश्ता होता है। रामगढ़ समाजवादियों का गढ़ है। किसानों का गढ़ है। जो लोग चुनौती पेश कर रहे हैं, उन्हें फिर हार का सामना करना पड़ेगा। वे फिर चुनाव हारेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव एकदम साफ है। अपार बहुमत से राजद की यहां जीत होगी। उनकी तमाम बातें और व्याख्यान इस इलाके में निर्थक हैं।

यह भी देखें :

जन सुराज के दावे भी होंगे फेल – सुधाकर

आपको बता दें कि उपचुनाव में रामगढ़ से राजद ने सुधाकर सिंह के भाई और जगदानंद सिंह के बेटे अजीत कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया है। जिनकी जीत का दावा रामगढ़ में किया जा रहा है। सुधाकर सिंह का मानना है कि जन सुराज के दावे भी यहां फेल होंगे और राजद भारी बहुमत से जीतेगी। दरअसल रामगढ़ राजद की मजबूत पकड़ वाली सीट मानी जाती है। सुधाकर सिंह अपने भाई के लिए जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : सांसद सुधाकर की बढ़ सकती है मुश्किलें, बीजेपी नेता ने भेजा लीगल नोटिस

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...

Pappu Yadav Controversial Statement: छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने...

Pappu Yadav Controversial Statement, मधेपुरा: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा...

Bihar Durga Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के पूजा...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी पर पटना के चार दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख,...