Chhatarpur Vidhansabha Chunav: झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव हो रहा है। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को होगी और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा। ऐसे में हम आपके लिए ला रहे हैं, चुनाव की एक विशेष सीरीज, जिसमें आपको बताएंगे, झारखंड की सभी 81 सीटों की सियासी जानकारियां और चुनावी संभावनाएं। आज छतरपुर विधानसभा के बारे में जानिए…
छतरपुर विधानसभा सीट (Chhatarpur Vidhansabha Chunav), पलामू जिले में आती है। यह सीट अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित है। यहां पहले चरण में 13 नवंबर को वोटिंग होगी। इसके लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया खत्म हो गयी है। 30 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिया जा सकता है। 13 नवंबर को वोटिंग के बाद 23 नवंबर को सभी सीटों के साथ यहां भी वोटों की गिनती के साथ परिणाम जारी किया जाएगा। यहां मुख्य रूप से कांग्रेस और बीजेपी के बीच मुकाबला है।

इस बार इस सीट (Chhatarpur Vidhansabha Chunav) पर बीजेपी ने अपनी सिटिंग विधायक पुष्पा देवी भुइयां को टिकट दिया है, जबकि कांग्रेस ने राधाकृष्ण किशोर को अपना उम्मीदवार बनाया है। वे जदयू, कांग्रेस और बीजेपी और आजसू के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। इनमें उन्होंने दो बार जीत दर्ज की है। 2005 से अब तक इस सीट पर दो बार बीजेपी और दो बार जदयू ने जीत दर्ज की है। राधाकृष्ण किशोर सबसे अधिक दो बार चुनाव जीते हैं।
Chhatarpur Vidhansabha Chunav: 2005 से अब तक
2005 से इस सीट (Chhatarpur Vidhansabha Chunav) पर चुनाव परिणाम की बात करें तो 2005 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर जदयू और राजद के बीच मुकाबला हुआ था। इसमें जदयू प्रत्याशी राधाकृष्ण किशोर ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रत्याशी पुष्पा देवी को हराया था। वहीं 2009 के विधानसभा चुनाव में जदयू की सुधा चौधरी ने जेएमएम प्रत्याशी मनोज कुमार को हराया था। इस चुनाव में राधाकृष्ण किशोर को तीसरा स्थान मिला था। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था।
2014 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी और राजद के बीच मुकाबला हुआ था। इस चुनाव में राधाकृष्ण किशोर ने बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था और उन्होंने राजद प्रत्याशी मनोज कुमार को हराया था। वहीं 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी और राजद के बीच मुकाबला हुआ था। इसमें बीजेपी उम्मीदवार पुष्पा देवी ने राजद उम्मीदवार विजय कुमार को हराया था। इस चुनाव में राधाकृष्ण किशोर को तीसरा स्थान मिला था। उन्होंने आजसू से यह चुनाव लड़ा था।
Highlights


