जम्मूतवी स्टेशन के पुनर्विकास के चलते टाटा-जम्मूतवी और संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस का अमृतसर तक आंशिक समापन

रांची: जम्मूतवी स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के कारण जम्मू तवी स्टेशन यार्ड का रिमॉडलिंग किया जाएगा। इस दौरान रांची रेल मंडल से होकर चलने वाली टाटानगर-जम्मूतवी और संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस का आंशिक समापन और प्रारंभ अमृतसर स्टेशन पर होगा।

1 387 22Scope News

2 42 22Scope News

3 16 22Scope News

ट्रेन संख्या 18101 टाटानगर-जम्मूतवी एक्सप्रेस (वाया-मूरी) और ट्रेन संख्या 18309 संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस (वाया-रांची) का संचालन 13 नवंबर से 29 जनवरी 2025 तक अमृतसर स्टेशन पर होगा।

इसके अलावा, ट्रेन संख्या 18102 जम्मूतवी-टाटानगर एक्सप्रेस (वाया-मुरी) और ट्रेन संख्या 18310 जम्मूतवी-सम्बलपुर एक्सप्रेस (वाया-रांची) का संचालन 16 नवंबर से 1 फरवरी 2025 तक अमृतसर स्टेशन से ही होगा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा की योजना बनाते समय इस बदलाव का ध्यान रखें।

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...

Koderma Vrindaha Waterfall Accident: सेल्फी-रील के चक्कर में फिर हादसा, वृंदाहा...

Koderma Vrindaha Waterfall Accident: तिलैया थाना क्षेत्र स्थित वृंदाहा वॉटरफॉल में नहाने के दौरान एक किशोर के पानी में डूबने की सूचना है। किशोर...