युवक की पीट-पीटकर व गला दबाकर हत्या, फेंका गया शव बरामद

आरा : भोजपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के बरुणा गांव में घर से बुला युवक की पीट-पीटकर व गला दबाकर हत्या कर फेंका गया शव बरामद हुआ है। उसका शव बरुणा गांव मुसहर टोली स्थित गेहुंआ पुल सड़क किनारे स्थित गेहूं के खेत से मंगलवार की सुबह बरामद किया गया। वहीं परिजन द्वारा उसके पांच दोस्तों पर ही पीट-पीटकर व गला दबाकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। शव के मिलने से गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। वहीं सभी आरोपी भी घर छोड़कर फरार है।

जानकारी के अनुसार, मृतक नारायणपुर थाना क्षेत्र के बरुणा गांव निवासी बृजानंद महतो का 35 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार महतो है। उधर, घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण एवं मृतक के परिजनों का गुस्सा भड़क उठा। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आरा-अरवल मुख मार्ग पर बरुणा गांव में शव को सड़क के बीचों-बीच रख सड़क जाम कर दिया।

यह भी पढ़े : किन्नर द्वारा गोद लिए मासूम बच्ची की पीट-पीटकर हत्या

यह भी देखें :

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Congress Protest in Delhi: SIR के खिलाफ 12 अक्टूबर को कांग्रेस...

Congress Protest in Delhi, रांची: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की...

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...