सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी घायल, इलाज के दौरान पत्नी की मौत

औरंगाबाद : औरंगाबाद जिला के फेसर थाना क्षेत्र के बसडीहा हाई स्कूल के समीप अनियंत्रित पिकअप वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार पति-पत्नी गिरकर घायल हो गए। जहां स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल पति-पत्नी की पहचान फेसर थाना क्षेत्र के बगिया गांव निवासी अरुण कुमार एवं उनकी 30 वर्षीय पत्नी पूजा कुमारी के रूप में की गई है। औरंगाबाद सदर अस्पताल में इलाज के दौरान पूजा कुमारी की मौत हो गई। घायल अरुण कुमार का एक निजी अस्पताल मे इलाज चल रहा है। मंगलवार की सुबह करीब 8:00 के आसपास स्थानीय पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई गई।

राजद जिला प्रवक्ता डॉ. रमेश यादव ने बताया कि मृतिका पूजा कुमारी इंदौर से जीएनएम की तैयारी कर रही थी। हाल में ही जीएनएम की परीक्षा होने वाली थी। इसी को लेकर वह अपने पति के साथ औरंगाबाद में स्टेशनरी की सामान खरीदने के लिए जा रही थी । इसी बीच अज्ञात पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई। मृतिका के दो पुत्र हैं 12 वर्षीय तेजस्वी कुमार और 10 वर्षीय विराट कुमार जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी देखें :

घटना की जानकारी मिलते ही जिला पार्षद अनिल यादव, जिला प्रवक्ता राजद डॉ. रमेश यादव, पोखराहा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि अभिषेक कुमार सहित अन्य पहुंचे उक्त लोगों ने सरकार से मुआवजा राशि के लिए आग्रह किया। मृतिका के पति अरुण कुमार खेती बाड़ी और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। राजद प्रवक्ता डॉ. रमेश यादव ने बताया कि मृतिका अंदरुनी चोंटे आ गई थी और एक पैर फ्रैक्चर कर गया था। जिसके कारण इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

यह भी पढ़े : पदस्थापित SI विनोद यादव की हुई आकस्मिक मौत, सदमे में जिला पुलिस महकमा

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Tirumala Electric Buses: अनंत अंबानी का वादा पूरा, रिलायंस फाउंडेशन ने...

Tirumala Electric Buses: तिरुमला आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला...

Vaishali Flood News: नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का...

Vaishali Flood: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वैशाली के...

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...