Ranchi- विश्रामपुर से भाजपा विधायक और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी को उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है. विधानसभा स्थापना दिवस के मौके पर 22 नवंबर को रामचंद्र चंद्रवंशी को सम्मानित किया जाएगा.
बता दें कि विधायी उत्कृष्टता पुरस्कार चयन समिति में विधान सभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम, झामुमो विधायक स्टीफन मरांडी, बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, पत्रकार आनंद मोहन और विधानसभा के प्रभारी सचिव उपस्थित थें.
विधायी उत्कृष्टता पुरस्कार चयन समिति की बैठक में सम्मानित किए जाने वाले अधिकारियों के नामों पर मुहर लगी.
आपको बता दें कि उत्कृष्ट विधायक के अलावा संयुक्त सचिव रामनिवास दास, अवर सचिव निलेश रंजन, प्रशाखा पदाधिकारी रोशन कीड़ो, सुभाष कुमार अनुसेवक, उमेश कुमार गुप्ता उत्कृष्ट कर्मचारी चुना गया है. स्थापना दिवस समारोह में इन्हें सम्मानित किया जाएगा.
रिपोर्टः प्रतीक

















