Pakistani राष्ट्रपति का पैर हुआ फ्रैक्चर, दुबई एयरपोर्ट पर उतरते समय गिरे

डिजीटल डेस्क : Pakistani राष्ट्रपति का पैर हुआ फ्रैक्चर, दुबई एयरपोर्ट पर उतरते समय गिरे। दुबई एयरपोर्ट पर विमान से उतरते वक्त पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी का पैर फ्रैक्चर हो गया है। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान से उतरते वक्त उन्हें चोट लगी है।

पाकिस्तान के राष्ट्रपति कार्यालय ने इस बात की पुष्टि की है। गिरने के बाद पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उनके पैर में प्लास्टर लगाया है। डॉक्टरों के अनुसार एक महीने तक प्लास्टर चढ़ा रहेगा। हालांकि खतरे की कोई बात नहीं है।

पाकिस्तानी राष्ट्रपति को डॉक्टरों ने दी आराम करने की सलाह

पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को प्लास्टर चढ़ाने के बाद डॉक्टरों ने घर भेज दिया है। उन्हें पूरी तरह से आराम करने की सलाह भी दी गई है। बताया जा रहा है कि आसिफ अली जरदारी को पहले भी कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा।

पिछले साल मार्च में उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अपनी एक आंख की सर्जरी भी करवाई थी। वर्ष 2022 में उन्हें एक हफ्ते तक कराची के डॉ. जियाउद्दीन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय जरदारी सीने के संक्रमण से जूझ रहे थे।

हालांकि उनके निजी डॉक्टर और करीबी डॉ. असीम हुसैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि जरदारी का स्वास्थ्य अच्छा है।

बता दें कि पीपीपी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो आसिफ अली जरदारी के बेटे हैं। इसी साल मार्च में आसिफ अली जरदारी को दूसरी बार पाकिस्तान का राष्ट्रपति बनाया गया। जरदारी का निकाह पाकिस्तान की दिवंगत पहली महिला प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के साथ हुआ था। साल 2007 में बेनजीर भुट्टो की हत्या कर दी गई थी।

उसके एक साल बाद 2008 में उन्हें राष्ट्रपति चुना गया था। बाद में एक घोटाले के मामले में जरदारी को 11 साल से अधिक जेल में रहना पड़ा। दूसरी बार उन्हें एक समझौते के तहत राष्ट्रपति चुना गया है।

Saffrn

Trending News

बिहार MLC चुनाव : JDU के बाद BJP ने जारी की...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने...

बिहार MLC चुनाव : JDU ने जारी की अपने उम्मीदवार की...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के...

मुख्यमंत्री ने कहा- लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रांति की लड़ाई...

पटना : संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर आज गांधी मैदान के दक्षिण-पश्चिम छोर पर स्थापित महान क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी एवं संपूर्ण क्रांति के...

बक्सर में नए ROB पर संकट, इटाढ़ी पुल का हिस्सा टूटा,...

बक्सर : बक्सर में हाल ही में शुरू हुए इटाढ़ी रेलवे ओवरब्रिज (ROB) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। करोड़ों रुपए की लागत...

हथियार के साथ फोटो व Video पोस्ट कर इलाके में दहशत...

गयाजी : सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट कर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले तीन युवकों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img