योगी को सपा का जवाब, दिया नया नारा – जुड़ेंगे तो जीतेंगे, लखनऊ में लगा पोस्टर

डिजीटर डेस्क : योगी को सपा का जवाब, दिया नया नारा – जुड़ेंगे तो जीतेंगे, लखनऊ में लगा पोस्टर। दिल्ली की रास्ता जिस यूपी से होकर जाता है, उसी यूपी से आजकल सीएम योगी की बात ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ की धूम देखी जा रही है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी सीएम योगी आदित्यनाथ के नारे पर मुहर लगाते हुए मथुरा के अपने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में खुलकर समर्थन दे चुकी है तो बीते गुरूवार को गुजरात में सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसी बात पर पूरा बल दिया।

प्रधानमंत्री ने तो यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की बात को अपने अंदाज व्याख्यायित करते हुए प्रतिपक्षी दलों को भी जमकर आड़े हाथ लिया था। लेकिन यूपी की राजधानी सपा ने योगी के नारा का खुल्लखुल्ला जवाब दिया है-‘जुड़ेंगे तो जीतेंगे’।

योगी के नारे के जवाब में लखनऊ में लगे सपा के पोस्टर

सीएम योगी आदित्यनाथ के सियासी तौर पर तेजी से हिट हुए ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ वाली बात देखते ही ही देखते नारा बन चुकी है। उसके जवाब को छपटपटा रही प्रतपक्षी समाजवादी पार्टी को अब सटीक उत्तर भी हाथ लगा है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश में 9 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, सियासत का माहौल गर्म होता जा रहा है। यूपी में भाजपा और सपा -दोनों पार्टियां लगातार इन सीटों पर बढ़त हासिल करने की कोशिश में जुटी हैं। राजनीतिक पार्टियां होर्डिंग लगाकर प्रचार तेज करने में जुट गई हैं।

इसी क्रम में वार-पलटवार के नए-नए अंदाज भी दिखने लगे हैं। सीएम योगी का बात के नारा बनते ही उसी पर आधारित पोस्टर भाजपा ने चस्पा किए। भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘बटेंगे तो कटेंगे’ वाले बयान संबंधी लगे पोस्टर के जवाब में लखनऊ में सपा की ओर से पलटवार करते हुए पोस्टर लगा है – ‘जुड़ेंगे तो जीतेंगे’।

लखनऊ में भाजपा और सपा का होर्डिंग-युद्ध
लखनऊ में भाजपा और सपा का होर्डिंग-युद्ध

लखनऊ में राजभवन चौराहे से सपा दफ्तर जाने वाली सड़कों पर लगे पोस्टर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ के नारे वाले पोस्टर के जवाब में लगे समाजवादी पार्टी के पोस्टर ने सबका ध्यान बरबस ही आकृष्ट किया है। सपा नेता विजय प्रताप यादव ने पोस्टर वाला पलटवार किया है।

विजय प्रताप याद ने राजभवन चौराहे से समाजवादी पार्टी कार्यालय की ओर जाने वाली सड़कों पर ‘जुड़ेंगे तो जीतेंगे’ की होर्डिंग लगवाई है। सपा नेता का यह पोस्टर भाजपा के ‘बटेंगे तो कटेंगे’ के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है।

बता दें कि सपा नेता विजय यादव पार्टी के अनुभवी नेताओं में गिने जाते हैं। ऐसे में उनके इस कदम से यूपी के विधानसभा उपचुनाव में राजनीति का माहौल और गरमा गया है।

लखनऊ में सपा के नए और पुराने होर्डिंग
लखनऊ में सपा के नए और पुराने होर्डिंग

सीएम योगी और भाजपा पर लगातार हमलावर हैं सपा मुखिया अखिलेश यादव…

सीएम योगी ने गत दिनों में आगरा की एक जनसभा के अलावा हरियाणा में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के प्रचार में ‘बटेंगे तो कटेंगे’ का नारा दिया था। उसके बाद इस पर चर्चा तेज हो गई और सीएम योगी की बात ने सियासी सुर्खियां बटोर लीं। माना जा रहा है कि जवाब पोस्टरवार में सपा ने उस हिट नारे का काउंटर किया है।

इससे पहले राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में सपा ने सत्ताइस का सत्ताधीश पोस्टर चिपकाया था। उसमें 2027 के यूपी चुनाव में अखिलेश यादव की जीत के नारे लिखे गए थे। सपा लगातार भाजपा को कई मुद्दों पर घेरने का प्रयास कर रही है।

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ताजा बयान में कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के चलते त्योहारों का रंग फीका पड़ गया है। उन्होंने कहा कि सब्जियों से लेकर अन्य खाने-पीने की वस्तुओं के दाम इतने बढ़ गए हैं कि घरों में पकवान की सुगंध किचन से बाहर नहीं आ पाती। भाजपा के शासन में महामहंगाई के कारण पुराने मुहावरे का नया प्रयोग –‘महंगे तेल ने जनता का तेल निकाला’- हो गया है।

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...