Commercial Advertisment

Jharkhand Election: प्रथम चरण में कुल 683 उम्मीदवार चुनावी मैदान में, 13 नवंबर को EVM में कैद होगी किस्मत

Jharkhand Election: झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव (Jharkhand Election) हो रहा है। पहले चरण में 13 नवंबर को 43 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। इसके लिए कुल 683 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। साथ ही आज दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव को लेकर नाम वापसी की प्रक्रिया भी पूरी हो गयी है। इसकी जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने दी है।

चुनाव के बारे में जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव को लेकर नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है। वहीं प्रथम चरण के 43 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 683 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। उसमें पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 609 है। महिला उम्मीदवार 73 हैं और एक प्रत्याशी ट्रासजेंडर हैं।

Jharkhand Election: पहले चरण 683 उम्मीदवार मैदान में

उन्होंने बताया कि कुल 683 प्रत्याशियों में से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय पार्टी से 87 उम्मीदवार हैं, जिनमें 75 पुरुष और 12 महिला हैं। उसी तरह मान्यता प्राप्त राज्यस्तरीय झारखंड की पार्टियों ने कुल 32 उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है। इनमें 28 पुरुष और 4 महिलाएं हैं। दूसरे राज्यों की मान्यता प्राप्त राज्यस्तरीय पार्टियों ने 42 लोगों को प्रत्याशी बनाया है। उनमें 39 पुरुष और 3 महिलाएं हैं।

उन्होंने बताया कि पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों ने कुल 188 प्रत्याशी दिये हैं। इनमें 168 पुरुष और 20 महिलाएं हैं। प्रथम चरण के चुनाव में कुल 334 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। उनमें 299 पुरुष और 34 महिलाएं शामिल हैं।

Jharkhand Election: 135.70 करोड़ की अवैध सामग्री और नकदी जब्त

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयरहित मतदान को लेकर लगातार चौकसी बरत रहा है। इसी के तहत राज्य से जुड़ती दूसरे राज्यों की सीमा पर चेकपोस्ट बनाकर लगातार चेकिंग की जा रही है। राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक कुल 135.70 करोड़ की अवैध सामग्री और नकदी जब्त की गयी है। वहीं आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में अब तक कुल 24 प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं। उन पर नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...