रांची में गिरावट के साथ ठंड की दस्तक, छठ पूजा में बढ़ेगा सर्दी का असर

रांची: नवंबर की शुरुआत के साथ ही राजधानी रांची में ठंड का असर बढ़ता दिख रहा है। तूफान ‘दाना’ के कारण दीपावली से पहले हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी, जिससे ठंड का अहसास हुआ। अब नवंबर के अंत तक रांची का रात का पारा गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। अगले तीन-चार दिनों में तापमान में और 3 से 4 डिग्री की गिरावट का अनुमान है। इसका असर विशेष रूप से छठ पूजा के दौरान दिखाई देगा, जब हल्की ठंड का अनुभव होगा।

2 11 22Scope News 1 26 22Scope News

इस समय रांची का रात का तापमान करीब 17 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका है। शाम ढलते ही ठंड बढ़ने लगती है, और विभिन्न क्षेत्रों में घना कोहरा छाने लगा है। हाईवे पर धुंध के कारण विजिबिलिटी में कमी आ रही है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिनों तक सुबह और शाम में कोहरा छाया रहेगा, जिससे ठंड का अहसास और बढ़ेगा।

3 9 22Scope News

 

Sarath Circle Office: सारठ अंचल कार्यालय में क्यों भड़के ग्रामीण? जाति-आवासीय...

Sarath Circle Office: जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और पारिवारिक सूची बनवाने के नाम पर कथित तौर पर पैसे लिए जाने के विरोध...

Ranchi Child Missing: रांची स्टेशन से लापता 4 साल का विवान...

Ranchi Child Missing: रेलवे स्टेशन की भीड़ में अचानक गायब हुआ चार साल का मासूम आखिरकार अपने परिवार तक लौटने की राह पर है।...

Jamshedpur LIC Building Fire: बिष्टुपुर में चौथी मंजिल पर भीषण आग,...

Jamshedpur LIC Building Fire: शहर के बिष्टुपुर इलाके में शनिवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब LIC बिल्डिंग की चौथी मंजिल से...