रांची में बढ़ी ठंड, दो दिनों में तापमान में होगी 4 डिग्री की गिरावट

रांची:  बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर के समाप्त होने के बाद मंगलवार को रांची का मौसम साफ हो गया। बादल छंटने के साथ ही कनकनी और सर्द हवा ने ठंड को बढ़ा दिया है। हल्की धूप के बावजूद मौसम ठंडा बना हुआ है।

मौसम केंद्र रांची के अनुसार, अगले पांच दिनों तक ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। दो दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। सुबह और शाम के समय कोहरा या धुंध छाया रहेगा, जिससे दृश्यता प्रभावित होगी।

धुंध ने बाधित किया आवागमन
मंगलवार सुबह रांची-डकरा मार्ग पर धुंध इतनी घनी थी कि 10 फीट की दूरी तक भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। विजिबिलिटी में भारी गिरावट के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मैकलुस्कीगंज में पारा 8 डिग्री पर पहुंचा
मैकलुस्कीगंज समेत राज्य के कई हिस्सों में मंगलवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। यहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि विजिबिलिटी 5 मीटर से भी कम रही। ठंड के इस बढ़ते प्रकोप के बीच लोगों ने गर्म कपड़े पहनने और अलाव जलाने का सहारा लिया।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि ठंड का यह सिलसिला अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

Sarath Circle Office: सारठ अंचल कार्यालय में क्यों भड़के ग्रामीण? जाति-आवासीय...

Sarath Circle Office: जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और पारिवारिक सूची बनवाने के नाम पर कथित तौर पर पैसे लिए जाने के विरोध...

Ranchi Child Missing: रांची स्टेशन से लापता 4 साल का विवान...

Ranchi Child Missing: रेलवे स्टेशन की भीड़ में अचानक गायब हुआ चार साल का मासूम आखिरकार अपने परिवार तक लौटने की राह पर है।...

Jamshedpur LIC Building Fire: बिष्टुपुर में चौथी मंजिल पर भीषण आग,...

Jamshedpur LIC Building Fire: शहर के बिष्टुपुर इलाके में शनिवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब LIC बिल्डिंग की चौथी मंजिल से...