Lalu को तेजस्वी ने कर लिया है नजरबंद, एनडीए के आरोप पर राजद ने दिया जवाब…

Lalu

पटना: बिहार में उपचुनाव की सारी तैयारियां पूरी हो गई है और सभी दलों ने अपना कमर कस लिया है। दूसरी तरफ झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भी सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बिहार के उपचुनाव और झारखंड विधानसभा चुनाव में राजद भी प्रमुखता से भाग ले रही है और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

राजद के स्टार प्रचारकों की सूची में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का नाम भी है लेकिन अब तक वे एक भी दिन चुनाव प्रचार में नहीं निकले हैं जिसके बाद जदयू-भाजपा ने लालू यादव को नजरबंद करने का आरोप तेजस्वी यादव पर लगाया है।  जदयू और भाजपा ने कहा कि तेजस्वी यादव ने लालू यादव को नजरबन्द कर लिया है क्योंकि अगर लालू जी चुनाव प्रचार में निकलेंगे तो इससे तेजस्वी की लोकप्रियता पर असर पड़ेगा।

वहीं दूसरी तरफ राजद ने पलटवार करते हुए कहा कि अकेले तेजस्वी यादव एनडीए के नेताओं को पानी पिला रहे हैं, लालू जी मैदान में आ जायेंगे तो फिर एनडीए के नेता तो मैदान में दिखेंगे भी नहीं।  इसके साथ ही राजद ने सवाल किया कि तेजस्वी यादव बार बार कह रहे हैं कि भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नजरबंद कर लिया है तो पहले वे जवाब दें कि आखिर भाजपा ने नीतीश को नजरबंद क्यों किया है।

लालू जी सक्षम हैं फिर क्यों नहीं जा रहे चुनाव प्रचार में

जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव को बताना चाहिए कि स्टार प्रचारक में लालू जी हैं फिर भी बिहार और झारखंड में नामांकन में लालू जी उपस्थित नहीं हुए। तेजस्वी यादव को बताना चाहिए कि लालू जी क्या सक्षम नहीं हैं कि वे चुनाव प्रचार में नहीं जा रहे हैं। लालू जी तो सक्षम हैं वे पटना में घूमते हैं फिर वे चुनाव प्रचार में क्यों नहीं जा रहे हैं। आखिर उन्हें किसने रोक रखा है। लालू जी की स्वीकारिता को नकारना राजद की कार्यनीति में कौन जिम्मेवार है इसका खुलासा होना चाहिए।

पिता पुत्र में चल रही है प्रतिस्पर्धा

भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि पिता पुत्र में गजब की प्रतिस्पर्धा है। तेजस्वी यादव ने लालू यादव को घर में ही नजरबंद कर दिया है। झारखंड में प्रत्याशी के नामांकन में जाने नहीं दिया अब चुनाव प्रचार में भी नहीं जाने दे रहे हैं। लालू जी अगर चुनाव प्रचार में उतरेंगे तो तेजस्वी का महत्व गौण हो जायेगा। पिता पुत्र के के बीच चल रही टसल को जनता नजरबन्द के रूप में देख रही है। झारखंड में भी नेता दुविधा में हैं, जहां तेजस्वी को कोई वैल्यू नहीं मिल रहा है।

कटोरा लेकर याचना के बाद सीएम हेमंत ने कुछ सीटें दी है जहां राजद प्रत्याशी के जीतने की कोई उम्मीद नहीं है। तेजस्वी को बताना चाहिए कि उन्होने लालूजी को कहाँ नजरबंद किया है।

तेजस्वी अकेले निपटा देंगे सबको

वहीं राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि अकेले तेजस्वी यादव ने एनडीए के नेता को पानी पिलाया हुआ है। अगर लालू जी मैदान में आ जायेंगे तो फिर एनडीए के ये नेता मैदान में दिखना भी बंद हो जायेंगे। उन्होंने कहा कि उपचुनाव और झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तैयारी है और महागठबंधन के सभी नेता मजबूती के साथ मैदान में हैं।

दिन भर पढ़ते हैं तेजस्वी चालीसा

बिहार में तेजस्वी यादव के सत्ता में रहते हुए जो काम को जनता देख कर प्रभावित है इसलिए मुकाबला बिल्कुल साफ है और बिहार की चारों सीट जनता महागठबंधन के साथ है। चारों सीटों पर एनडीए का सुपरा साफ है। वहीं उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के पार्टी बनाने पर बधाई दी और एनडीए के द्वारा लालू यादव को नजरबन्द किये जाने के सवाल पर कहा कि नीतीश कुमार जी को भाजपा ने हाईजैक कर लिया है, जदयू इस बात का जवाब नहीं दे पा रही है तो इधर निशाना साध रही है।

तेजस्वी यादव लगातार कह रहे हैं कि चाचा को भाजपा वालों ने हाईजैक कर लिया है। पहले वे इसका जवाब दें। लालू प्रसाद यादव जी सेहत के कारण चुनाव प्रचार में नहीं जा पा रहे हैं। तेजस्वी अकेले इन लोगों के लिए काफी हैं। वहीं जदयू के आरोप कि तेजस्वी यादव सिर्फ पैसे वाले उम्मीदवार के प्रचार में जा रहे हैं पर मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि उनके पास कोई काम है, बस दिन भर तेजस्वी चालीसा पढ़ते रहते हैं।

यह भी पढ़ें-    राहुल गांधी अब Kharge से हैं परेशान, केंद्रीय मंत्री ने यूसीसी और एनआरसी पर दिया बड़ा बयान

https://youtube.com/22scope

पटना से महीप राज और विवेक रंजन की रिपोर्ट

Lalu Lalu Lalu Lalu Lalu Lalu Lalu Lalu

Lalu

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...