राहुल गांधी अब Kharge से हैं परेशान, केंद्रीय मंत्री ने यूसीसी और एनआरसी पर दिया बड़ा बयान

पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह शनिवार को पटना पहुंचे। पटना पहुंचते ही उन्होंने विपक्ष पर जम कर हमला बोला। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने देश में यूसीसी लागू किये जाने के सवाल पर कहा कि पता भी है कि देश में फॉरेन एक्सचेंज कितना बढ़ गया है। नरेंद्र मोदी की सरकार है और नरेंद्र मोदी की सरकार में एक्सपोर्ट बढ़ा है, 19 लाख करोड़ का एक्सपोर्ट अब बढ़ कर 80 लाख करोड़ से ऊपर हो गया हो गया है। ऐसे नहीं हो रहा है, नरेंद्र मोदी की योजना है दुनिया और भारत का विकास की तुलना तो कर लें।

आज भारत दुनिया में सबसे तेज गति से विकसित होने वाला राष्ट्र हो गया है। इसलिए जरुरी है एक देश एक कानून का, यूसीसी भी जरुरी है। कई राज्यों में एनआरसी लाने की जरूरत है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार में एनआरसी लागू किये जाने के सवाल पर कहा कि जहां जरूरत है वहां लागू किये जाने की जरूरत है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का नारा जुड़ेंगे तो जीतेंगे पर कहा कि नारों से नहीं होगा, जो आप कह रहे हो कि जुड़ोगे तो जीतोगे, आप हिन्दुओं को बांट कर और मुसलमानों को साथ लेकर चुनाव तो जीत जाओगे लेकिन पाकिस्तान और बांग्लादेश की स्थिति बनाने की योजना आपकी है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कश्मीर के स्थापना दिवस के बहिष्कार किये जाने के सवाल पर कहा कि कश्मीर की सरकार स्थापना दिवस का बहिष्कार करे या सम्मान करे, हमें उसके सम्मान को बढ़ाना है। वह तो आतंकवादियों के साथ ही अपने को रखेंगे। वहीं गिरिराज सिंह ने उपचुनाव में एनडीए के जीत का दावा किया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एक बार फिर कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि टुकड़े टुकड़े गैंग कभी महिलाओं का सम्मान नहीं करेंगे। राहुल गांधी खुद खड़गे से परेशान हैं।

राहुल गांधी तो ऐसे चीजों में चुप तो रहते ही हैं और खुद खड़गे के पोल खोलने से परेशान भी है कि खटाखट मत करों। हिमाचल में जो वादा किया था वह बजट में पैसे नहीं हैं, कर्नाटक में वेतन देने के लिए पैसे नहीं हैं, अब वे अपना वादा नहीं निभा रहे हैं। तो उनकी हेकड़ी निकल गई है।

यह भी पढ़ें-    BPSC ने घोषित किया हेडमास्टर और हेड टीचर परीक्षा का परिणाम

https://youtube.com/22scope

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Kharge Kharge Kharge Kharge

Kharge

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...